VIDEO: झांसी में भाजपाइयों ने क्रेन से पहनाई 2 कुंतल की माला

राष्ट्रीय समाचार

VIDEO: झांसी में भाजपाइयों ने क्रेन से पहनाई 2 कुंतल की माला

06 अगस्त 2026 को 08:59 am बजे
VIDEO: झांसी में भाजपाइयों ने क्रेन से पहनाई 2 कुंतल की माला

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के पहली बार झांसी पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे के पास जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्हें सड़क पर क्रेन के जरिए 2 कुंतल वजनी फूलों की माला पहनाई गई.

देर रात हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन करना था. कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीकों से अलग हटकर क्रेन मंगवाई और बेहद सावधानी पूर्वक हवा में लटकी विशाल माला को नेता के गले तक पहुंचाकर इस स्वागत समारोह को संपन्न कराया.

नेताओं के स्वागत में बुलडोजर का इस्तेमाल तो अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन झांसी में क्रेन से माला पहनाने का यह तरीका अब चर्चा का विषय बन गया है. इलाइट चौराहे के पास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. BJYM कार्यकर्ताओं का यह अनूठा अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

अपने स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने युवाओं का समर्थन करते हुए कड़ा संदेश भी दिया. जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भले ही माफ कर दिया हो, लेकिन अभिभावकों को यह ध्यान देना होगा कि उनके बच्चे भारत को नेपाल या बांग्लादेश बनाने की बात न करें.

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के सवाल पर रोहित मिश्रा ने कहा कि उन्हें जितनी पीड़ा छात्रों पर लाठी चलने से है, उतना ही दुःख पुलिस के सिर फूटने का भी है. वहीं, रिजर्वेशन रिफॉर्म को लेकर शुरू हो रहे आंदोलन पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जब आवश्यकता महसूस होगी, तब रिफॉर्म भी जरूर होगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे