अयोध्या के राम दरबार में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम

राष्ट्रीय समाचार

अयोध्या के राम दरबार में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम

05 अगस्त 2026 को 10:03 am बजे
अयोध्या के राम दरबार में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब राम दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग से विशेष पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी.

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु पहले सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद वे सीधे मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे. इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति या विशेष पास की आवश्यकता नहीं होगी.

अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे. इस वजह से हर श्रद्धालु को दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था. ट्रस्ट ने अब इस विशेष पास प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. नई व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक भक्त बिना अतिरिक्त औपचारिकताओं के राम दरबार के दर्शन कर सकें.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे