मॉनसून का विदाई के पहले आखिरी प्रहार, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश के आसार, 15 राज्यों में मौसम का IMD अलर्ट
मॉनसून का विदाई के पहले आखिरी प्रहार, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश के आसार, 15 राज्यों में मौसम का IMD अलर्ट

मॉनसून देश के मैदानी इलाकों से विदाई के पहले आखिरी वार करने की तैयारी में है. बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान और हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश का अलर्ट अगले 3-4 दिन रहेगा. दिल्ली में 25 सितंबर से 3 दिन बारिश, बिजली गिरने से मौसम बदला नजर आएगा.पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ-कानपुर के अवध रीजन में बारिश का दौर जारी रहेगा.पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25-26 सितंबर और वेस्ट यूपी में 25 से 27 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 25 सितंबर के बाद बारिश देखने को मिलेगी. पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में 24 से 27 सितंबर तक तेज बारिश होगी.
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र के अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है.इसके चलते 25 सितंबर से दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के इलाकों में बिजली गिरने के साथ बारिश आ सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26-27 और 29 सितंबर तक हल्की से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. हिमाचल में मनाली, सोलन से लेकर मंडी, शिमला तक बारिश का अनुमान है.26 से 28 सितंबर तक उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 28-29 सितंबर को बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड में 25-27 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी से उठा वेदर सिस्टम मध्य भारत को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24 से 29 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है.इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान का भी अलर्ट है.पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी 23 से 28 सितंबर के दौरान भारी बारिश होगी. विदर्भ में 24 और 25 सितंबर को और भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में 25-26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.
ओडिशा और बंगाल में भी भारी बारिश
पूर्वी भारत में बंगाल, बिहार और ओडिशा में भी गहरे दबाव का असर साफ दिखेगा. ओडिशा में 23 से 26 सितंबर के दौरान बारिश होगी.50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 24 से 27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है. गंगा के मैदानी इलाकों वाले बंगाल, झारखंड और बिहार में भी 24 से 27 सितंबर के बीच बारिश होगी.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों को पार कर चुका है. इससे अगले तीन दिनों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें