राजेश खन्ना 17 लगातार हिट फिल्मों में शामिल है ये 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश ने बांधा समां
राजेश खन्ना 17 लगातार हिट फिल्मों में शामिल है ये 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश ने बांधा समां

राजेश खन्ना 70 के दशक के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने 1969 से लेकर 1971 तक 17 हिट फिल्मों दीं, जिस लिस्ट में इस 56 साल पुरानी फिल्म का नाम भी शामिल है. यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें आशा पारेख और राजेश खन्ना की जोड़ी थी. लेकिन प्रेम चोपड़ा और बिंदु ने अपनी एक्टिंग और डांस से फैंस के बीच पॉपुलैरिटी हासिल कर ली. हाल कुछ ऐसा हुआ कि सिर्फ राजेश खन्ना या आशा पारेख ही नहीं बल्कि प्रेम चोपड़ा और बिंदु के पास भी फिल्मों के ढेर लग गए. इस फिल्म में राजेश खन्ना की आवाज किशोर कुमार बने थे. जबकि लता मंगेशकर ने आशा पारेख की आवाज में फैंस का दिल जीता.
17 लगातार हिट में राजेश खन्ना की ये फिल्म भी है शामिल
17 लगातार हिट फिल्मों की लिस्ट में राजेश खन्ना की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है कटी पतंग, जिसमें राजेश खन्ना और आशा पारेख लीड रोल में थे. वहीं डायरेक्शन शक्ति सामंता ने किया था. यह साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसकी शुरूआत में राजेश खन्ना अराधना फिल्म के गाने मेरे सपनों की रानी गाने को बजाया गया था क्योंकि इस फिल्म को भी शक्ति सामंता ने डायरेक्ट किया था.
कटी पतंग के सुपरहिट 7 गाने
कटी पतंग 1970 में आई थी, जिसके गानों को आनंद बख्शी ने लिखा और आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. वहीं 7 में से 4 गानों में किशोर कुमार राजेश खन्ना की आवाज बने थे. वहीं यह वजह थी फिल्म की सक्सेस की.
गानों की लिस्ट में
पहला गाना ये शाम मस्तानी (किशोर कुमार)
दूसरा गाना प्यार दीवाना होता है (किशोर कुमार)
तीसरा गाना ये जो मोहब्बत है (किशोर कुमार)
चौथा गाना आज ना छोड़ेंगे (किशोर कुमार लता मंगेशकर)
पांचवा गाना आशा भोसले और आरडी बर्मन
छठा गाना जिस गली में तेरा घर (मुकेश)
सातवां गाना ना कोई उमंग है (लता मंगेशकर)
आज भी हैं कल्ट
किशोर कुमार के जब हिट गानों की बात की जाती है तो राजेश खन्ना की इस फिल्म के 4 गानों का जिक्र जरुर होता है. वहीं जब भी काका को याद किया जाता है तो ये शाम मस्तानी, प्यार दीवाना होता है और ये जो मोहब्बत है जरुर सुनाई देता है. जबकि होली पर आज ना छोड़ेंगे की आवाज जरूर गूंजती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें