एकतरफा प्यार और धमकी... 22 साल की युवती पर किया चाकू से हमला

राष्ट्रीय समाचार

एकतरफा प्यार और धमकी... 22 साल की युवती पर किया चाकू से हमला

23 सितंबर 2026 को 09:26 am बजे
एकतरफा प्यार और धमकी... 22 साल की युवती पर किया चाकू से हमला

बिहार के मुजफ्फरपुर में एकतरफा प्यार में युवती को परेशान करने और उस पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. मोतीपुर थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 22 साल की युवती ने गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसे रास्ते में रोका और फिर पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया. यहां भी विवाद के दौरान उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया गया.

घायल युवती का इलाज मोतीपुर सीएचसी में कराया गया. इसके बाद उसने मोतीपुर थाने में शिकायत दी. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पीड़िता बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही है और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित दौड़ लगाने जाती है. उसका आरोप है कि पिछले 15-20 दिनों से गांव का रहने वाला रवि कुमार उसका पीछा कर रहा था. वह उससे बातचीत करने का दबाव बना रहा था. मंगलवार को युवती दौड़ लगाने के बाद घर लौट रही थी.

पीड़िता के मुताबिक, दरिया छपरा पोखर के पास आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और एततरफा प्यार में दबाव बनाने लगा. युवती ने विरोध किया तो विवाद हो गया. युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. आसपास के कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चला गया.

पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची. रवि कुमार उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया. वहां भी उसने गाली-गलौज और मारपीट की. इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल लिया और युवती के सिर पर वार कर दिया. हमले में युवती घायल हो गई.

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में हैवान बना सीनियर, 11वीं की छात्रा का किया अपहरण: बोलेरो से जंगल ले गया, रातभर रखा

युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. घायल युवती को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घटना के बाद युवती ने मोतीपुर थाने में आरोपी रवि कुमार के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें उसने आरोपी पर छेड़छाड़ करने के अलावा रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देता था. पुलिस इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर की DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवती के अनुसार, पहले उसे रास्ते में रोककर मारपीट की गई. बीच-बचाव के लिए कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया. DSP के मुताबिक, इसके बाद आरोपी युवती के घर के पास पहुंचा और वहां भी मारपीट की. इसी दौरान चाकू से युवती के सिर पर वार कर उसे घायल करने का आरोप है. इलाज के बाद युवती थाने पहुंची और एप्लिकेशन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल इस मामले में युवती की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे