24 या 25 सितंबर, कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तिथि और पूजन मुहूर्त

धर्म

24 या 25 सितंबर, कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तिथि और पूजन मुहूर्त

23 सितंबर 2026 को 09:35 am बजे
24 या 25 सितंबर, कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तिथि और पूजन मुहूर्त

Anant Chaturdashi 2026: हिंदू पंचांग में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का विशेष आध्यात्मिक महत्व है, जिसे 'अनंत चतुर्दशी' या 'अनंत चौदस' के रूप में मनाया जाता है. यह दिन एक तरफ जहां भगवान विष्णु के अनंत रूपों की आराधना और अनंत सूत्र बांधने का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन और भव्य बाप्पा विसर्जन का भी गवाह बनता है. इस बार अनंत चतुर्दशी को लेकर लोगों में तारीख को लेकर जो असमंजस की स्थिति है, आइए जानते हैं इसकी सही तिथि, पूजा के शुभ मुहूर्त और विसर्जन के नियमों के बारे में विस्तार से.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात से शुरू होकर 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात तक रहेगी. सनातन धर्म में चूंकि व्रत और त्योहार उदयतिथि के आधार पर मनाए जाते हैं, इसलिए अनंत चतुर्दशी का व्रत और गणेश विसर्जन मुख्य रूप से 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को ही मान्य होगा.

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 24 सितंबर 2026 को रात 11:18 बजे

चतुर्दशी तिथि समाप्त: 25 सितंबर 2026 को रात 11:06 बजे

गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए दिनभर में कई शुभ चौघड़िया और मूहूर्त मिल रहे हैं, जिसमें आप अपनी सुविधा अनुसार विसर्जन कर सकते हैं.

शुभ चौघड़िया (दोपहर): दोपहर 12:12 PM से 01:43 PM तक

- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें.

- घर के मंदिर में कलश स्थापना कर भगवान विष्णु के अनंत रूप की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. पूजन के दौरान उन्हें पीले फूल, दुर्वा, फल और मिष्ठान अर्पित करें.

- इस दिन सूती या रेशम के धागे में 14 गांठें लगाकर कुमकुम और हल्दी से रंगकर 'अनंत सूत्र' तैयार किया जाता है. इस सूत्र की पूजा कर पुरुष दाहिने हाथ पर और महिलाएं बाएं हाथ पर इसे बांधती हैं, जिससे जीवन के संकटों से रक्षा होती है.

- गणेशोत्सव के अंतिम दिन बप्पा की दोबारा विधिवत पूजा करें, उन्हें मोदक का भोग लगाएं और 'गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या' के जयकारों के साथ नम आंखों से उन्हें विदा करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे