महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई

राष्ट्रीय समाचार

महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई

12 सितंबर 2026 को 12:09 am बजे
महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई
भंडारा सड़क हादसा: मजदूरी के लिए जा रहे मजदूरों की मौत.

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में छत्तीसगढ़ के मजदूरों से भरी बोलेरो और ट्रक की भयानक टक्कर हो गई. दर्दनाक हादसे 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर हैं, जिन्‍हें इलाज के नागपुर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा भंडारा जिले के लाखनी तहसील के पिंपलगांव के पास नागपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर हुआ. पुलिस के अनुसार, चालक समेत बोलेरो गाड़ी में सवार छत्तीसगढ़ के 22 लोग मजदूरी के लिए नागपुर की ओर जा रहे थे.

आशंका जताई जा रही है क‍ि शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे चालक को झपकी आई, जिससे उसका गाड़ी पर कंट्रोल खो गया और वह आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो ट्रक में बुरी तरह फंस गई. जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों का नागपुर के अस्‍पताल में चल रहा इलाज 

हादसे की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय लोग तत्‍काल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया. हादसा इतना दर्दनाक था क‍ि रेस्क्यू के दौरान गाड़ी को ट्रक से अलग करने के लिए JCB की मदद लेनी पड़ी. 

कवर्धा से जुड़ा हादसे का कनेक्शन

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ बोलेरो वाहन विचारपुर के रहने वाले जगदेव वर्मा का बताया जा रहा है, जो वर्तमान में नागपुर में निवास करता है. बोलेरों में सवार सभी मजदूरों को नागपुर ले जाया जा रहा था. फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस हादसे की जांच कर रही है.  


हादसे में इनकी हुई मौत 

  • जानाबाई रामअवतार वर्मा, 50 वर्ष - एकता नगर, भोंडाडी, नागपुर
  • मिनाक्षी राजकुमार वर्मा, 26 वर्ष -विचारपुर, छत्तीसगढ़
  • गायत्री रूपेश उईके, 30वर्ष वर्ष- चिचोला, 
  • सिटी रूपेश उईके, 6 वर्ष-चिचोला 
  • धैर्य रूपेश उईके, 4 वर्ष - चिचोला 
  • सरिता विजय वर्मा, 30 वर्ष-विचारपुर, छत्तीसगढ़
  • रेशा राजकुमार वर्मा, 2 वर्ष-विचारपुर 
  • गणेशिया अश्वंत पटेल, 22 वर्ष-बांधाटोला, कवर्धा 
  • राजकुमारी प्रह्लाद पटेल, 35 वर्ष -बिजा, लोहारा 

ये लोग हुए घायल

  • गुलाबन रेश्या वर्मा, 18 वर्ष-देवदरी नगर, नागपुर
  • जगदेव उर्फ जंगू निर्मल वर्मा, 26 वर्ष-खामला, नागपुर
  • सुभाष विजय वर्मा, 5 वर्ष -विचारपुर
  • ललिता योगेश पटेल, 26 वर्ष -बांधाटोला, कवर्धा
  • तनय योगेश पटेल, 4 वर्ष - बांधाटोला, कवर्धा
  • रामप्यारी भारत पटेल, 45 वर्ष -बांधाटोला, कवर्धा
  • सुख्यारी पटेल, 20 वर्ष-बांधाटोला, कवर्धा
  • रमस्या पटेल, 30 वर्ष- बांधाटोला, कवर्धा
  • कुमारीबाई रामधर कावरे, 20 वर्ष-बांधाटोला, कवर्धा
  • मयंक योगेश पटेल, 6 वर्ष - बांधाटोला, कवर्धा
  • रितेश विजय वर्मा, 3 वर्ष-विचारपुर
  • मेघा राजकुमार वर्मा, 3 वर्ष-विचारपुर
  • लोकेश असवन पटेल, 9 वर्ष - बांधाटोला, कवर्धा
  • डॉली असवन पटेल, करीब 7 वर्ष- बांधाटोला  

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, भंडारा में ट्रक-कार की टक्कर में 8 की मौत, 2 जेसीबी से निकालनी पड़ी फंसी कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhandara Road Accident, Kawardha News Today, Chhattisgarh News, Cg News, Road Acccident
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।