50 साल पुराना का गाना, नागिन के प्यार और बदले की कहानी पर बनी थी फिल्म, 1976 की ब्लाॉकबस्टर थी ये क्लासिक मूवी

मनोरंजन

50 साल पुराना का गाना, नागिन के प्यार और बदले की कहानी पर बनी थी फिल्म, 1976 की ब्लाॉकबस्टर थी ये क्लासिक मूवी

19 सितंबर 2026 को 09:40 am बजे
50 साल पुराना का गाना, नागिन के प्यार और बदले की कहानी पर बनी थी फिल्म, 1976 की ब्लाॉकबस्टर थी ये क्लासिक मूवी
50 साल पुराना गाना, नागिन के प्यार और बदले की कहानी पर बनी थी फिल्म, 1976 की ब्लाॉकबस्टर थी ये क्लासिक मूवी
नागिन फिल्म की जान था ये गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर
Social Media
नई दिल्ली:

नाग-नागिन की प्रेम कहानी ये लाइन सुनते ही दिमाग में दो नाम आते हैं एक लेडी सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी और दूसरा नाम है रीना रॉय. रीना रॉय ने जितेंद्र के साथ एक फिल्म की थी. फिल्म का नाम था जानी दुश्मन. इस फिल्म में एक गाना था जो आज तक अपनी उस अनोखी धुन की वजह से उतना ही कैची है और सुनने वालों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है. यह गाना 1976 की सुपरहिट फिल्म नागिन का सबसे यादगार गाना है. लता मंगेशकर की मनमोहक आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए. इसका म्यूजिक जिसने इस गाने को सदाबहार बनाया वो डिजाइन किया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने जिन्होंने ऐसी धुन तैयार की आज तक कोई इसकी टक्कर का नागिन ट्रैक नहीं ला पाया. 'तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना' ये कालजयी बोल लिखे वर्मा मलिक ने. इसके बोलों ने इसे दशकों तक जिंदा रखा है.

लता मंगेशकर ने बयां की नागिन के प्यार की दास्तां

इस गाने की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली कलाकार लता मंगेशकर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई यादगार नगीने दिए हैं. आप 60-70 के दशक से उनके आखिरी समय तक देख लें तो लता जी हमेशा सिंगिंग में एक्टिव रहीं. 1970 के दशक में उनकी आवाज का जलवा कुछ और ही था. उस समय और उसके बाद के समय में उन्होंने कई पॉपुलर नंबर दिए. बात करें 'तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना' की तो इस गाने में उन्होंने प्रेम, समर्पण और वादा निभाने का भाव इतनी सहजता से गाया है कि सुनने वाला सीधे जुड़ जाता है. फिल्म में यह गाना सोलो और डुएट दोनों वर्जन में आया है. डुएट वर्जन में लता मंगेश्कर के साथ महेंद्र कपूर भी शामिल हैं.

गीत के बोल वर्मा मलिक ने लिखे. उनका असली नाम बरकत राय मलिक था. वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे और बाद में पंजाबी और हिंदी फिल्मों के पॉपुलर गीतकार बने. “एक तारा बोले”, “आज मेरी यार की शादी है” जैसे हिट गाने उनके नाम हैं. नागिन के इस गाने में उन्होंने प्रेम की अटूटता को बहुत खूबसूरती से जाहिर किया है 'चाहे तेरे पीछे पड़े जग छोड़ना, ओ तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना' बोल सरल हैं, लेकिन दिल को छू लेने वाले हैं.

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी नागिन

राजकुमार कोहली के डायरेक्शन में बनी नागिन एक हॉरर-फैंटेसी थ्रिलर है. कहानी नाग-नागिन की प्रेम कहानी और बदले की है. रीना रॉय नागिन के किरदार में हैं, जबकि सुनील दत्त, जितेंद्र, फिरोज खान, संजय खान, रेखा, मुमताज, कबीर बेदी, विनोद मेहरा जैसे कई बड़े सितारे इसमें शामिल हैं. रीना रॉय के इस किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

फिल्म 19 जनवरी 1976 को रिलीज हुई. फिल्म का बजट करीब 1.4 से 1.6 करोड़ रुपये के आसपास बताया जाता है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. अलग अलग सोर्स के मुताबिक नागिन की कुल कमाई 7 करोड़ रुपये के आसपास रही और यह 1976 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. उस समय के हिसाब से यह बहुत बड़ी सक्सेस थी. फिल्म की सक्सेस की एक बड़ी वजह इसके यादगार गाने थे खासकर 'तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना'.

यह भी पढें: 800 करोड़ की फिल्म से जुड़ा नया अपडेट, मेकर्स ने पोस्टर में दिया ऐसा नंबर जिसका नहीं लग पा रहा हिसाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagin 1976, Reena Roy, Tere Sang Pyar Main Nahin Todna, Reena Roy And Jeetendra, Lata Mangeshar
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।