चहल-पहल वाला है कालकाजी का आस्था कुंज पार्क, फिर भी दरिंदों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम- ग्राउंड रिपोर्ट

धर्म

चहल-पहल वाला है कालकाजी का आस्था कुंज पार्क, फिर भी दरिंदों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम- ग्राउंड रिपोर्ट

23 सितंबर 2026 को 09:24 am बजे
चहल-पहल वाला है कालकाजी का आस्था कुंज पार्क, फिर भी दरिंदों ने दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम- ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के कालकाजी इलाके में गैंगरेप (Photo: NDTV)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक पार्क के अंदर पुलिसकर्मी बनकर आए तीन लोगों ने कथित तौर पर 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया. यह भयानक घटना सोमवार शाम साउथ दिल्ली में कालकाजी मंदिर इलाके में हुई. शिकायत के मुताबिक, लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के पुरुष दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. पूजा-अर्चना के बाद, वे दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास एक पार्क में गए, जहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन आरोपियों ने कथित तौर पर उनके पास आकर खुद को पुलिसकर्मी बताया और इसके बाद अपराध को अंजाम दिया.

पार्क में रहती है चहल-पहल...

यह वारदात कालकाजी मंदिर इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क की है. ये ऐसा पार्क नहीं है, सुनसान रहता हो. यहां पर सुबह-शाम काफी चहल-पहल देखने को मिलती है. यह पार्क करीब ढाई एकड़ पार्क में फैला हुआ है. 

यह दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर पर एक बड़ा सवाल है. बीते हफ्ते भी कुछ माइनर लड़कियों के साथ रेप हुआ था. अब कालकाजी जैसे इलाके में इस तरह की घटना सामने आई है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है और बाकी के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ केस : नाबालिग पीड़िता की पहचान वायरल करने वालों पर FIR, 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों को धमकाया और लड़की के साथ रेप किया. उन्होंने बताया कि रात 8:45 बजे कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर को जोड़ने वाले पार्क में कथित रेप के बारे में एक PCR कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने आरोपी की पहचान करने और घटनाक्रम की पुष्टि करने के लिए पार्क और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की. उन्होंने अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जो घटना के वक्त पार्क में या उसके आस-पास मौजूद हो सकते थे.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक, जिसकी पहचान आसिफ के तौर पर हुई है, उसे बाद में एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया. बाकी दो अपराधियों की तलाश जारी है. 

पुलिस ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण' (POCSO) अधिनियम की धाराएं भी शामिल हैं. बाकी दो आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के पार्क में घूम रही थीं लड़कियां, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे 3 लड़के... कालकाजी मंदिर के पास गैंगरेप की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rape, Kalkaji Mandir, Delhi Gang Rape, Delhi Crime News, Delhi Police
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।