'तेरे बाप की नौकर...', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, हुईं ट्रोल

राष्ट्रीय समाचार

'तेरे बाप की नौकर...', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, हुईं ट्रोल

21 सितंबर 2026 को 08:50 am बजे
'तेरे बाप की नौकर...', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, हुईं ट्रोल

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी से फैंस को बिग बॉस में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती 15 दिनों तक वो शो में लगभग 'साइलेंट मोड' में ही नजर आईं. एपिसोड्स में भी उनकी मौजूदगी ना के बराबर दिखी. हालांकि, जब वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें गेम में एक्टिव होने की हिदायत दी, तो रीति का ऐसा आक्रामक रूप देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. उनके इस अचानक बदले तेवर ने दर्शकों के साथ-साथ घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरान कर दिया है.

दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान ने हाउसमेट्स को बताया कि काजी तौकीर बीमार नहीं हैं, वो बस बीमार होने की एक्टिंग कर रहे थे. सलमान के खुलासे के बाद सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ काजी के पीछे पड़ गए. सभी काजी को बुरा भला कहने लगे.

लेकिन इन सभी में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने हदें पार कर दीं. वो काजी पर कुछ ज्यादा ही भड़क गईं. रीति ने काजी को गालियां तक दे डालीं. रीति गुस्से से चिल्लाते हुए काजी से बोलीं- तू नाटक है, ढोंगी बाबा है, साल का सबसे बुरा इंसान है. तू मानसिक स्वास्थ्य के मरीजों के लिए एक कलंक है. अब तक का सबसे घटिया इंसान.

रीति ने काजी को चेतावनी दी कि वो उनसे दूर रहें और उनकी तरफ देखें भी नहीं. काजी ने भी पटलवार करके कहा कि वो उनका म्यूट बटन दबा रहे हैं. ये सुनकर रीति और ज्यादा भड़क गईं. उन्होंने चिल्लाते हुए काजी से कहा- म्यूट बटन क्या होता है. तू है कौन? किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूं क्या?

रीति गुस्से में काजी को गाली भी दे देती हैं. रीति के गाली देने और बाप पर जाने पर काजी भी भड़क गए. काजी ने रीति से कहा कि वो उनके बाप पर न जाएं और गालियां भी न दें. रीति को भड़कता देखकर घरवालों ने उन्हें शांत किया. हालांकि, बाद में रीति ने गाली देने पर काजी से माफी भी मांगी. मगर घर में टेंशन का माहौल बना हुआ है. काजी को गाली देने और उनके पिता पर जाने पर सोशल मीडिया पर रीति को ट्रोल भी किया जा रहा है.

Look at the acting of #RhitiTiwari 😂#BiggBoss20 pic.twitter.com/7UVHqnpyP8

Salman ne jaise hi #QaziTouqeer ko call out kiya #RhitiTiwari ke maje hi aa gye daba ke footage mil rha hai.#BigBoss20 #WeekendKaVaar

Look at the acting of Future Rockstar of the planet #RhitiTiwari 😂 Ya Qazi Touqeer was 💯 % wrong but why are you getting charged #BiggBoss20 #BB20 #QaziTouqeer pic.twitter.com/bo8Ahpgxtt

बिग बॉस की बात करें तो इस हफ्ते रोहैद खान शो बाहर हो गए हैं. गेम हर गुजरते दिन के साथ इंटेंस होता जा रहा है. शो में भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है, तो आप भी कोई एपिसोड मिस न करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे