'सोना पड़ेगा', डिमांड सुन घबराई एक्ट्रेस, नीम करोली बाबा ने बचाया!

मनोरंजन

'सोना पड़ेगा', डिमांड सुन घबराई एक्ट्रेस, नीम करोली बाबा ने बचाया!

18 सितंबर 2026 को 08:55 am बजे
'सोना पड़ेगा', डिमांड सुन घबराई एक्ट्रेस, नीम करोली बाबा ने बचाया!

टीवी एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने कास्टिंग काउच झेला है. वो कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने इंडस्ट्री की पोल खोली है.  

टेली चक्कर संग बातचीत में उन्होंने कहा कि वो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के यहां तक पहुंची हैं. वो कास्टिंग काउच का भी सामना कर चुकी हैं.  

उन्होंने कहा- एक दफा एक प्रोड्यूसर ने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया था. मैं बहुत खुश थी. लेकिन जब उनसे मिली तो अजीब डिमांड सुनी.  

उन्होंने मुझे कहा कि पार्टी करनी पड़ेगी. तुम्हें मेरी सीक्रेट गर्लफ्रेंड बनना पड़ेगा. उनकी ये बात सुनकर मैं हैरान थी. मुझे डर लगने लगा.  

तब मेरी ऐज बहुत कम थी. मैं इतना डर गई कि मुझे लगा यहां से भागना है. कहीं उन्होंने दरवाजे पर कुंडी तो नहीं लगा दी. मेरे साथ कुछ गलत तो नहीं कर देंगे.  

''वो प्रोड्यूसर पहले खुद को देखता, इतनी बड़ी उम्र का था. मैं उसके सामने बच्ची थी. मैं तब 22-23 साल की थी. शर्म करो. कैसी घटिया हरकत थी.''  

युक्ति ने दूसरा किस्सा बताते हुए कहा कि ऐड की कास्टिंग हो रही थी. वहां पर एक शख्स था, मेरा ऑडिशन हुआ फिर मुझे उसने एक कॉन्ट्रैक्ट दिया.  

''उसने कहा- शाहरुख, सलमान खान और सैफ अली खान सब हैं. मैंने उसकी बात पर यकीन कर लिया है. अगले दिन उसने फोन कर बोला डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स के साथ सोना पड़ेगा.''  

''मैं शॉक्ड थी. एक्टर का कंफर्म बता देंगे. लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ तो सोना ही पड़ेगा. मुझे बाद में पता चला कि वो कोई कास्टिंग डायरेक्टर नहीं था.''  

शुक्र है नीम करोली बाबा और हनुमान जी का, उन्होंने मुझे बचा लिया. नीचे गई तो एक लड़की ने कहा कि ये आदमी फ्रॉड है. सो भी जाओगी तो काम नहीं मिलेगा.  

युक्ति कपूर ने यंग लड़कियों को ध्यान रखने को कहा है. ताकि वो इस दलदल में ना फंसे. फेक कास्टिंग डायरेक्टर से बचने को कहा. क्योंकि कास्टिंग के नाम पर बहुत फ्रॉड चल रहे हैं.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे