परिवार संग ऑस्ट्रेलिया गया था बिजनेसमैन, दिल्ली वाले घर में हो गई करोड़ों की चोरी

राष्ट्रीय समाचार

परिवार संग ऑस्ट्रेलिया गया था बिजनेसमैन, दिल्ली वाले घर में हो गई करोड़ों की चोरी

09 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
परिवार संग ऑस्ट्रेलिया गया था बिजनेसमैन, दिल्ली वाले घर में हो गई करोड़ों की चोरी

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में एक बिजनेसमैन के घर से चोरी होने का मामला सामने आया है.  एक एजेंसी के मुताबिक चोरों ने करोड़ों रुपये की नकदी, सोने और हीरे के गहने ले जाए गए.  जिस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त बिजनेसमैन अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे. सूत्रों ने बताया कि घर में काम करने वाले दो लोगों पर शक है, जिनके पास घर की चाबियां थीं. घटना के बाद से ही दोनों लापता हैं.

सूत्रों के मुताबिक घटना का पता रविवार सुबह चला जब बिजनेसमैन का भतीजा मॉल रोड स्थित पहली मंजिल पर बने घर पहुंचा और उसने दरवाजे खुले पाए. सूत्र ने बताया कि घर के अंदर जाने पर उसने देखा कि कमरे अस्त-व्यस्त थे और अलमारियां खुली हुई थीं. अलमारियों में रखी नकदी और कीमती सामान गायब था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

2 सितंबर को परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे बिजनेसमैन उन्होंने बताया कि बिजनेसमैन 2 सितंबर को अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे. उनके छोटे भाई उसी फ्लैट के दूसरे हिस्से में रहते हैं. तिमारपुर पुलिस स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं और अपार्टमेंट व आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की. सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शनिवार रात फ्लैट में अनिल और विक्की नाम के दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे.

माना जा रहा है कि दोनों के पास घर की चाबियां थीं और वे घर के अंदर गए थे. चोरी की घटना के बाद से ही ये दोनों लापता हैं, इसलिए पुलिस उन्हें खोजने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्र ने आगे बताया कि संदिग्धों का पता लगाने और चोरी का सामान बरामद करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे