बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी! हैरान हो गए लोग

राजनीति

बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी! हैरान हो गए लोग

06 सितंबर 2026 को 05:03 pm बजे
बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई सैलरी! हैरान हो गए लोग

कई बार सरकारी नौकरी की तैयारी करते हुए जब युवाओं को असफलता हाथ लगती है, तो एक ही सवाल सामने आता है, आखिर क्या रखा है सरकारी नौकरी में, लोग क्यों इसके पीछे इतना समय बिताते हैं. लेकिन जब आप नौकरी करते हैं, तब आपको इनके फायदे के बारे में मालूम चलता है. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सरकारी बैंक में नौकरी करने वाली लड़की, अपनी नौकरी के फायदे बता रही है.

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आस्था के नाम से शेयर किया गया है. वह PNB बैंक में काम करती हैं और अपनी नौकरी के फायदे के बारे में भी बताती हैं. उन्होंने बताया कि वह केवल 27 साल की हैं और केवल 2.5 साल नौकरी करने के बाद उनकी मंथली सैलरी 94 हजार रुपये हो गई है.

वह यहीं पर नहीं रुकती हैं. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें हर महीने नेशनल पेंशन सिस्टम में लगभग 14 हजार रुपये का योगदान भी करती हैं. इसके साथ ही पेट्रोल का खर्च, कहीं आने-जाने और पर्सनल काम के लिए कंवीनिंयंस, न्यूज पेपर और मोबाइल-ब्रॉडबैंड का बिल, परिवार का मेडिकल और एंटरटेनमेंट के लिए भी भत्ता मिलता है. इस पूरे खर्च को जोड़ा जाए तो आस्था का एक साल का पैकेज कुल करीब 12 लाख रुपये है.

बता दें कि बैंक की नौकरी युवाओं के बीच हमेशा से ही आकर्षक मानी जाती है. इसमें न केवल सैलरी अच्छी होती है बल्कि कई सुविधाएं भी मिलती हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे