जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले चीन का बड़ा बयान, दिया ये संदेश
दुनिया
जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले चीन का बड़ा बयान, दिया ये संदेश
12 सितंबर 2026 को 09:29 am बजे
नई दिल्ली में आज से 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है- जहां दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अहम मुलाकात पर टिकी हैं. सात साल बाद शी जिनपिंग भारत पहुंच रहे हैं और ब्रिक्स सम्मेलन के इतर आज दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. मुलाकात से पहले चीन ने कहा है कि भारत और चीन को अपने मतभेदों को उचित तरीके से संभालते हुए संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखना चाहिए. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी आज ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें