रीति ने दी गालियां, भड़के काजी, मनोज तिवारी से बोले- बेटी को देखो

राष्ट्रीय समाचार

रीति ने दी गालियां, भड़के काजी, मनोज तिवारी से बोले- बेटी को देखो

24 सितंबर 2026 को 08:36 am बजे
रीति ने दी गालियां, भड़के काजी, मनोज तिवारी से बोले- बेटी को देखो

बिग बॉस 20 में नया बवाल हो गया है. इस वीक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं. उनके असली रंग अब शो में दिख रहे हैं. शो में काजी तौकीर और यंग डीएसए की टीम के बीच Diss बैटल चल रहा है. सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को रोस्ट किया. लेकिन जो रीति ने किया, वो मर्यादा लांघ गया.

काजी से भिड़ीं रीति शो के अपकमिंग एपिसोड में रीति तिवारी, उदिति और काजी तौकीर के बीच मुकाबला होगा. उन्हें एक दूसरे को रोस्ट करना था. काजी ने बड़ी ही तहजीब से, बिना किसी अपशब्द के रीति को रोस्ट किया. लेकिन जब रीति की बारी आई, उन्होंने सारी हदें पार कीं. रीति ने काजी को गाली दी. उन्हें और अदिति को लिंकअप करते हुए कुछ अपशब्द कहे. ये सुनकर काजी तौकीर भड़क गए.

उन्होंने गुस्से में अपनी जैकेट उतारी, वो रीति पर चिल्लाए. लेकिन यहां पर अपनी गलती समझने की बजाय रीति उल्टा काजी पर भड़कने लगीं. उदिति वहां से उठकर चली गईं. उन्होंने कहा कि वो ये सब नहीं सुनेंगी.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

काजी ने रीति को चुप होने को कहा. उन्होंने कहा- मैं ये सब नहीं सुन सकता. रीति ने हंसते हुए काजी की खिंचाई की. उन्होंने कहा कि काजी को मुद्दा मिल गया है. वो ये बातें उछालकर फुटेज ले रहे हैं. दोनों के बीच गहमागहमी हुई. रीति की भद्दी बातें सुनकर उदिति रोने लगीं. वहां पर काजी ने स्टैंड किया. उन्होंने कहा कि रोस्टिंग की लिमिट होती है. ये बहुत गंदी हरकत है. ये सब देखकर क्या मेरा खून गरम नहीं होगा?

काजी ने आखिर में रीति के पिता मनोज तिवारी से शिकायत की. उन्होंने कैमरा को देखकर कहा- ये आपके लिए है मनोज तिवारी जी, आपकी बेटी को देखो. ये सही नहीं है.

ट्रोल हुईं रीति तिवारी सोशल मीडिया पर रीति को उनकी अब्यूसिव लैंग्वेज के लिए बैशिंग मिल रही है. यूजर्स ने कहा कि वो ऐसी भद्दी बातें बोलकर अपने पिता का नाम खराब कर रही हैं. किसी ने कहा कि मनोज तिवारी ने बिग बॉस का गेम शालीनता और मर्यादा में रहकर खेला था. लेकिन रीति ऐसा नहीं कर रही हैं. यूजर्स ने सलमान खान से रीति को डांटने को कहा है. लोगों ने काजी की तारीफ की है.

उनका कहना है सिंगर ने बिना अपना आपा खोए रीति को हैंडल किया है. एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने भी रीति के बिहेवियर को कॉलआउट किया है. देखना होगा इस वीकेंड का वार में रीति पर क्या फैसला होता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे