अमरूद के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? जाने बनाने का सही तरीका

राष्ट्रीय समाचार

अमरूद के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? जाने बनाने का सही तरीका

24 सितंबर 2026 को 06:30 am बजे
अमरूद के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? जाने बनाने का सही तरीका
अमरूद के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं? जाने बनाने का सही तरीका
Guava Leave Kadha : अमरूद के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं?

Guava Leave Kadha : अमरूद विटामिन सी और फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है. इसके अलावा अमरूद में प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है. इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट अमरूद खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फलों के साथ-साथ अमरूद की पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती हैं. मुख्य रूप से इसके पत्तों से बने काढ़े का अगर आप नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे मौसमी परेशानियां जैसे- खांसी, सर्दी, बंद नाक इत्यादि को दूर किया जा सकता है. यहां हम आपको अमरूद के पत्तों से चाय बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं-

अमरूद के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं?

जरूरी सामान

  • ताजे अमरूद के पत्ते - 6 से 7 
  • पानी - 2 कप 
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
  • काली मिर्च - 2 से 3
  • शहद -ऑप्शनल

अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाने की विधि

सबसे पहले अमरूद की फ्रेश और कोमल पत्तियों को तोड़ लें. इसके बाद इसे अच्छे से धो लें, ताकि इसकी सारी गंदगी बाहर हो जाएग. 

अब एक पैन लें, इसमें पानी और पत्तियों को डालकर हल्का गर्म करें. फिर अदरक और काली मिर्च कूटकर डालें और 10 से 15 मिनट तक उबालें.
जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर लें और फिर कप में छान लें. 
स्वाद बदलने के लिए आप इसमें शहद डाल सकते हैं. हालांकि, जब पानी गुनगुना हो, तब ही इसमें शहद मिलाएं.

अमरूद के पत्तों का काढ़ा कब और कैसे पिएं?

इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है. हालांकि, अधिकतर लोग इसे सुबह खाली पेट या फिर शाम के समय पीना पसंद करते हैं. वहीं, सामान्यरूप से दिन में एक कप इसका सेवन करना पर्याप्त होता है. अगर आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें. 

अमरूद के पत्तों का काढ़ा किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

  • प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
  • अगर आप ब्रेस्टफीड कराते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें.
  • किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी अमरूद के पत्तों काढ़ा डॉक्टर की सलाह पर ही पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें - खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से क्या होता है? जानिए खाने का सही तरीका और 7 फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guava, Guava And Guava Leaves, Food, Guava And Guava Leaves Benefits On Health, Amrud Benefits
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।