तेंदुलकर फैमिली का गणपति उत्सव, सानिया-सारा के लुक ने लूटी महफिल
तेंदुलकर फैमिली का गणपति उत्सव, सानिया-सारा के लुक ने लूटी महफिल

तेंदुलकर परिवार में गणपति बाप्पा का स्वागत हो चुका है. इस बार सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि और बच्चों ने घर पर ही गणेश उत्सव मनाया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सानिया तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर के ट्रेडिशनल लुक की हो रही है.
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया तेंदुलकर का लुक चर्चा में रहा. वहीं सचिन की बेटी और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर का पारंपरिक लुक चर्चा में रहा. सारा ट्रेडिशनल साड़ी और ज्वेलरी में नजर आईं और सोशल मीडिया पर उनका ये अवतार वायरल हो गया.
गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या! 🙏 pic.twitter.com/hX334MnjRh
सानिया तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में फोटो शेयर की. माथे पर टीका, गले में नेकलेस और हाथों में चूड़ियां... पूरा पारंपरिक लुक. कैप्शन लिखा - गणपति रेडी. फैन्स ने कमेंट्स में ‘प्रीटी’, ‘हेवन ऑन अर्थ’ और ‘फेयरीटेल’ जैसे शब्दों से उनकी तारीफ की.
A post shared by Saaniya Chandhok (@saaniyatendulkar)
सारा तेंदुलकर ने भी दो पोस्ट किए. पहली पोस्ट में वो ट्रेडिशनल ग्रीन साड़ी में नजर आईं. गले में भारी सोने का हार, कानों में झुमके और बालों में फूल. कैप्शन था - Ganpu season 🥟🌺🙏🏻🪷🦚🩵. दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा - मोदक, आरती, अच्छा खाना, परिवार, दोस्त और घर में बप्पा होने का वो अहसास.
सचिन तेंदुलकर ने गणेश विसर्जन की एक खास वीडियो शेयर की. इसमें वो परिवार के साथ घर पर ही छोटे गणेश की मूर्ति को ड्रम में विसर्जित करते दिख रहे हैं. पुजारी भी मौजूद थे. कैप्शन में सचिन ने लिखा - गणपति बप्पा मोरया, अगले साल जल्दी आना. ये पारंपरिक मराठी विदाई है.
फैन्स ने सचिन के इस सिंपल और इको-फ्रेंडली अंदाज की खूब तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि ये बचपन की यादें ताजा कर देता है. जहां बाहर बड़े-बड़े पंडाल और धूमधाम वाले विसर्जन होते हैं, वहां तेंदुलकर परिवार ने घर पर ही उत्सव मनाया. अर्जुन तेंदुलकर भी परिवार के साथ इस उत्सव का हिस्सा रहे.
सानिया और सारा के ये ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. फैन्स कह रहे हैं कि दोनों साड़ी में और भी खूबसूरत लग रही हैं. गणपति उत्सव के मौके पर तेंदुलकर फैमिली का ये सादगी भरा और पारंपरिक अंदाज दिल जीत रहा है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें