गैंगरेप, हत्या और खेत में मिली लाश; CCTV के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

राष्ट्रीय समाचार

गैंगरेप, हत्या और खेत में मिली लाश; CCTV के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

18 सितंबर 2026 को 04:20 am बजे
गैंगरेप, हत्या और खेत में मिली लाश; CCTV के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दिल्ली के आउटर नॉर्थ इलाके में गैंगरेप और नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से तीन नाबालिग हैं. एक की उम्र 16 साल है और दो लोगों की उम्र 17 साल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं.

दरअसल, 13 सितंबर की सुबह पुलिस को स्वरूप नगर इलाके के कुशक रोड के पास खेतों में एक नाबालिग लड़की का शव पाए जाने की सूचना मिली थी. शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या, रेप और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने आसपास के इलाके में तफ्तीश की लेकिन कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसने घटना के दौरान कोई आवाज़ सुनी हो या कुछ देखा हो. इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच करना शुरू किया. कुछ कैमरों में एक संदिग्ध टेंपो दिखाई दिया, लेकिन अंधेरे के कारण उसका नंबर साफ नहीं नजर आया.

इसके बाद पुलिस ने पूरे रूट को खंगाला और करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज को चेक किया. जांच के बाद पुलिस उस टेंपो तक पहुंची. टेंपो खड्डा कॉलोनी में पार्क मिला. पुलिस ने उसके ड्राइवर से पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को पकड़ा. इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं. जबकि चौथे की पहचान शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर वैष्णवी की हत्या में भाई ने लिया बदला, जमानत पर बाहर आए जीजा की हत्या

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में किसकी क्या भूमिका थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को पहले से जानते थे. हालांकि, आरोपी पीड़िता को किन परिस्थितियों में वहां लेकर गए और दुष्कर्म में कितने लोग शामिल थे, इसकी अभी जांच की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे