इस गणेशोत्सव कुछ अलग हटके ट्राई करें, बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग | Ganesh Chaturthi Recipe Video

राष्ट्रीय समाचार

इस गणेशोत्सव कुछ अलग हटके ट्राई करें, बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग | Ganesh Chaturthi Recipe Video

14 सितंबर 2026 को 08:39 am बजे
इस गणेशोत्सव कुछ अलग हटके ट्राई करें, बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग | Ganesh Chaturthi Recipe Video
इस गणेशोत्सव कुछ अलग हटके ट्राई करें, बप्पा को लगाएं बेसन के मोदक का भोग | Ganesh Chaturthi Recipe Video
गणेश चतुर्थी स्पेशल.
NDTV

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आते ही घर-घर में मोदक बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. बप्पा को खुश करने के लिए हर कोई उनके प्रिय भोग की तलाश में रहता है. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो हाल ही भी यूट्यूब चैनल कबीताज किचन (Kabita's Kitchen) पर शेयर की गई बेसन के मोदक की यह रेसिपी को आजमा सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और स्वाद ऐसा है कि खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका.

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

कैसे बनाएं बेसन के मोदक- (How To Make Besan Ke Modak)

​सामग्री-

  • बेसन - 2 बड़े कप
  • ​घी - आधा कप
  • ​पिसी हुई चीनी - आधा कप
  • ​काजू और बादाम (बारीक कटे हुए) - 1/4 कप 
  • ​इलायची पाउडर - आधी छोटी चम्मच
  • ​पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच 

​विधि-

  1. सबसे पहले गैस ऑन करके एक पैन गर्म करें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालें. एक साथ सारा घी न डालें, बल्कि इसे 2 से 3 बार में इस्तेमाल करें. 
  2. पैन में थोड़ा घी डालने के बाद इसमें दो कप बेसन मिला लें. अब बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 15 से 17 मिनट तक भूनें. 
  3. जैसे-जैसे बेसन भुनेगा, इसमें गुठलियां बन सकती हैं, जिन्हें चम्मच से मैश करके तोड़ते रहना है.
  4. जब बेसन का रंग हल्का भूरा होने लगे, तब इसमें थोड़ा और बचा हुआ घी मिला दें. 
  5. ऐसा करने से बेसन में नमी बनी रहती है और मोदक अंदर से बहुत सॉफ्ट बनते हैं. 
  6. जब बेसन से अच्छी महक आने लगे और वह पूरी तरह गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद गैस बंद कर दें.
  7. अब भुने हुए बेसन के मिश्रण को एक बड़े बर्तन या थाली में निकाल लें ताकि वह जल्दी ठंडा हो जाए. 
  8. इस बात का खास ख्याल रखें कि गरम बेसन में कभी भी चीनी न मिलाएं, वरना चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण गीला हो जाएगा. 
  9. जब बेसन छूने लायक हल्का गर्म (रूम टेंपरेचर) में आ जाए, तब इसमें आधा कप पिसी हुई चीनी और थोड़ा सा पिस्ता मिला दें. 
  10. हाथों से इसे अच्छी तरह मसल लें ताकि सारे लम्स खत्म हो जाएं और टेक्सचर एकदम स्मूथ हो जाए.
  11. अब मोदक बनाने के लिए मोल्ड लें. मोल्ड के अंदर थोड़ा सा पिस्ता छिड़कें और तैयार बेसन के मिश्रण को उसमें कसकर भर दें. 
  12. चारों तरफ से अंगूठे से दबाते हुए इसे अच्छे से सेट करें. इसके बाद मोल्ड को खोलकर खूबसूरत और स्वादिष्ट बेसन का मोदक बाहर निकाल लें. 
  13. अगर आपके पास मोल्ड नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. आप इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू भी बना सकते हैं, जो स्वाद में बिल्कुल मोदक जैसे ही लगेंगे.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रूपए में बन जाएगा 1 लीटर दूध, डायबिटीज, एसिडिटी में बेहद फायदेमंद कैल्शियम आयरन से भरपूर रागी Milk

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modak Recipe, Modak For Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi, Kab Hai Ganesh Chaturthi
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।