ये क्या बना रहे हैं राजामौली! वाराणसी सेट की फोटो Leak? जानें सच

मनोरंजन

ये क्या बना रहे हैं राजामौली! वाराणसी सेट की फोटो Leak? जानें सच

14 सितंबर 2026 को 10:01 am बजे
ये क्या बना रहे हैं राजामौली! वाराणसी सेट की फोटो Leak? जानें सच

एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले से ही आसमान पर है, लेकिन अब सेट से सामने आई एक कथित तस्वीर ने इंटरनेट का पारा और चढ़ा दिया है. तस्वीर में ऐसा नजारा दिख रहा है, जिसे देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे कि आखिर राजामौली के दिमाग में चल क्या रहा है.

कहीं विशालकाय जीव नजर आ रहे हैं, तो कहीं बड़े-बड़े मंदिर और भव्य सेट. हालांकि, सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि तस्वीर असली है या AI से बनाई गई है, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक विशाल डायनासोर जैसे जीव का स्ट्रक्चर दिखाई दे रहा है. उसके आसपास मंदिर जैसी ऊंची-ऊंची संरचनाएं और कई लोग नजर आ रहे हैं. पूरा सेट इतना विशाल दिख रहा है कि इसे देखकर फैंस के दिमाग में तरह-तरह की थ्योरी दौड़ने लगी हैं. कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म के किसी बेहद बड़े एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ इसे राजामौली की किसी अनदेखी दुनिया की झलक बता रहे हैं.

हालांकि, यहां पेंच ये है कि मेकर्स की तरफ से इस तस्वीर को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे असली सेट की लीक फोटो बता रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने तस्वीर को AI-generated भी बताया है. फिलहाल तस्वीर ने जितना एक्साइटमेंट बढ़ाया है, उतना ही सस्पेंस भी पैदा कर दिया है.

तस्वीर वायरल होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी थ्योरी लगानी शुरू कर दी. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा कि एसएस राजामौली आखिर क्या बना रहे हैं. यूजर ने फिल्म के आउटडोर सेट में नजर आ रहे विशाल जीवों और मंदिरों को देखकर इसे बेहद बड़े पैमाने की फिल्म बताया.

वहीं एक दूसरे फैन ने तस्वीर को जूम करके देखने की सलाह देते हुए कहा कि ये नजारा अविश्वसनीय है. कुछ फैंस तो महेश बाबू और राजामौली की जोड़ी को लेकर इतने एक्साइटेड हैं कि इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं. कुछ यूजर्स ने 'वाराणसी’ की तुलना दूसरी बड़ी फिल्मों से भी शुरू कर दी है.

🚨 WHAT THE HELL IS SS RAJAMOULI COOKING?! 🦖 A mysterious glimpse from the #Varanasi outdoor sets is creating MASSIVE buzz! 👀 Giant creatures, massive temple structures & a gigantic production scale — this doesn’t look like a normal Indian film anymore! 🌍 Mahesh Babu × SS… pic.twitter.com/zo63kiVmr9

दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने ‘वाराणसी’ की तुलना ‘रामायण’ से भी कर दी. एक यूजर ने कहा कि वह ‘वाराणसी’ का उतना ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जितना कभी ‘रामायण’ का किया था. हालांकि, ‘रामायण’ की पहली म्यूजिकल झलक से उत्साहित इस फैन ने बाद में ट्रेलर देखने के बाद अपनी एक्साइटमेंट कम होने की बात भी कही.

साफ है कि राजामौली की फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है. और अब ये लीक तस्वीर इस बज को और हवा देने का काम कर रही है.

फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक पूरी तरह से पर्दा नहीं उठाया है. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘वाराणसी’ एक टाइम-ट्रैवल मिशन के इर्द-गिर्द घूम सकती है, जिसमें एक एस्टेरॉयड से धरती को बचाने का मिशन शामिल है. कहानी को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर प्लॉट की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे. वह फिल्म में ‘रुद्र’ का किरदार निभा रहे हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ और पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ के रोल में दिखाई देंगे. स्क्रीन पर तीन बड़े सितारों के साथ राजामौली का विजन देखने को मिलने वाला है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे