मूवी, गेमिंग, PC... कमाल के हैं Meta VR ग्लासेस, Paytm फाउंडर भी फैन

राष्ट्रीय समाचार

मूवी, गेमिंग, PC... कमाल के हैं Meta VR ग्लासेस, Paytm फाउंडर भी फैन

24 सितंबर 2026 को 08:39 am बजे
मूवी, गेमिंग, PC... कमाल के हैं Meta VR ग्लासेस, Paytm फाउंडर भी फैन

Meta ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी ने अपने नए और हल्के वर्चुअल रियलिटी (VR) ग्लासेस को लॉन्च कर दिया है. इन्हें आम चश्मों की तरह आसानी से पहना जा सकता है. ये Apple Vision Pro जैसे भारी भरकम हेडसेट नहीं है. मेटा के न्यू VR ग्लासेस के PayTM फाउंडर भी फैन हो चुके हैं.

कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में कंपनी के एनुअल प्रोग्राम कनेक्ट इवेंट हुआ. इस इवेंट के दौरान Meta CEO मार्क जकरबर्ग ने कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें VR ग्लास एक खास अनाउंसमेंट हैं.

कंपनी ने इसका नाम Meta VR Glasses रखा है. जकरबर्ग ने खुद बताया है कि इसका वजन 100 ग्राम से भी कम है. इसका वजन लगभग एक सामान्य चश्मे के आसपास ही है. हालांकि अन्य VR हेडसेट की तुलना में यह काफी हल्के हैं.

Meta VR ग्लासेस की कीमत 1299 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,24,513 रुपये) है. जकरबर्ग ने बताया है कि न्यू VR ग्लासेस की सेल अगले साल के पहले क्वार्टर में शुरू होगी. इसको खासतौर से मूवी देखने, कंप्यूटिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है.

इवेंट के दौरान जुकरबर्ग ने बताया है कि कंपनी ने फिलहाल मेटावर्स को लेकर अपना फोकस कम कर दिया है और VR डिवाइस लॉन्च करने का फैसला किया है.

Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने गुरुवार की सुबह-सुबह ही मेटा के न्यू VR ग्लासेस को पोस्ट किया. उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें न्यू Meta VR हेडसेट की खूबियों को दिखाया गया है.

All that Apple Vision Pro could/ should have been. Meta will launch, next level, Meta VR glasses this year. pic.twitter.com/uRweBd6XYN

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान, 79 रुपये की शुरुआती कीमत

Meta के न्यू VR ग्लासेस का सीधा मुकाबला Apple Vision Pro के साथ होगा. दोनों डिवाइस में सबसे बड़ी चुनौती साइज है, जहां विजन प्रो एक भारी डिवाइस है और मेटा का VR हेडसेट 100 ग्राम से भी कम है. दोनों की कीमत में भी काफी अंतर विजन प्रो की कीमत 3,700 डॉलर है.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में स्क्रीन प्रोटेक्टर पर सरकार का नया नियम, खरीदने से पहले करें चेक

Connect इवेंट के दौरान जकरबर्ग ने एक अन्य प्रोडक्ट को पेश किया है. इसको चाबी आदि में लगाया जा सकता है, जिसमें Meta का Muse AI एजेंट मौजूद हैं. यह एक रियल टाइम वॉयस मोड का भी सपोर्ट मिलता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे