Shower Cleaning Trick: 7 रुपये खर्च करके ऐसे चमकाएं शॉवर, गंदगी के साथ छोटी-मोटी परेशानी भी होगी दूर
Shower Cleaning Trick: 7 रुपये खर्च करके ऐसे चमकाएं शॉवर, गंदगी के साथ छोटी-मोटी परेशानी भी होगी दूर

घर में शॉवर या नल का पानी अचानक कम आने लगे तो अक्सर प्लंबर को बुलाने की जरूरत पड़ती है. लेकिन कई बार इसकी वजह पाइप में बड़ी खराबी नहीं, बल्कि शॉवर के छोटे-छोटे छेदों में जमा गंदगी और मिनरल की परत होती है. ऐसे में घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से इसकी सफाई की जा सकती है. एक वायरल होम-क्लीनिंग ट्रिक में सिरका और बेकिंग सोडा से शॉवर साफ करने का तरीका बताया गया है. हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी क्लीनिंग मिश्रण को इस्तेमाल करने से पहले शॉवर के मटेरियल और निर्माता की सलाह जरूर देखनी चाहिए.
सिरका और बेकिंग सोडा से करें सफाई
जानकारी के अनुसार, वीडियो में बताया गया है कि इस ट्रिक के लिए एक पॉलीथिन में करीब एक कप सफेद सिरका और लगभग दो चम्मच बेकिंग सोडा डालने की बात कही गई है. दोनों चीजें मिलते ही झाग बनने लगता है. इसके बाद पॉलीथिन को शॉवर के ऊपर इस तरह बांधें कि शॉवर का हिस्सा मिश्रण में अच्छी तरह डूबा रहे. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक छोड़ सकते हैं.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
पुराने टूथब्रश से रगड़ें
उन्होंने वीडियों में आगे बताया कि समय पूरा होने के बाद पॉलीथिन हटाकर शॉवर को पानी से साफ करें. अगर छोटे छेदों में गंदगी अभी भी नजर आ रही है, तो पुराने टूथब्रश से हल्के हाथ से रगड़कर सफाई की जा सकती है. इससे जमाा गंदगी निकलने में मदद मिल सकती है और पानी का फ्लो भी सामान्य हो सकता है.
ज्यादा गंदगी हो तो दोबारा करें सफाई
अगर पहली बार में शॉवर पूरी तरह साफ नहीं होता है तो सफाई प्रक्रिया दोबारा की जा सकती है. हालांकि, ज्यादा देर तक किसी रसायन या क्लीनिंग मिश्रण में शॉवर को डुबोकर रखना सही नहीं है. सफाई के बााद इसे अच्छी तरह पानी से धोना जरूरी है.
सिरका-बेकिंग सोडा नहीं है तो क्या करें?
वायरल ट्रिक में सिरका और बेकिंग सोडा की जगह एक कप गुनगुने पानी में ईनो का एक छोटा पााउच मिलाने का विकल्प भी बताया गया है. लेकिन एक्सपर्ट की सलाह है कि किसी भी वैकल्पिक क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल और शॉवर की सतह के लिए निर्माताा के निर्देश जरूर जांचें.
इन बातों का रखें ध्यान
सिरका और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाने पर प्रतिक्रिया होती है, लेकिन इससे हर तरह की गंदगी या जमी हुई परत हटे, यह जरूरी नहीं है. अगर सफाई के बाद भी पानी का प्रेशर कम रहे तो समस्या पाइप, फिल्टर या पानी की सप्लाई में हो सकती है. ऐसी स्थिति में प्लंबर की मदद लेनाा बेहतर है. किसी भी क्लीनिंग केमिकल को ब्लीच या दूसरे क्लीनर के सााथ न मिलाएं.
ये भी पढ़ें- घर पर तेल कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया मां का DIY हेयर ऑयल नुस्खा, बाल रहेंगे घने और हेल्दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें