'हुक्का पीके आता हूं...', पंत संग पार्टी में धोनी! VIDEO से मचा बवाल

राजनीति

'हुक्का पीके आता हूं...', पंत संग पार्टी में धोनी! VIDEO से मचा बवाल

03 सितंबर 2026 को 07:55 am बजे
'हुक्का पीके आता हूं...', पंत संग पार्टी में धोनी! VIDEO से मचा बवाल

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में दोनों कुछ दोस्तों के साथ एक प्राइवेट  पार्टी में नजर आ रहे हैं. वीड‍ियो में धोनी की तरफ से कथित तौर पर किया गया 'हुक्का' का जिक्र सबसे बड़ा टॉकिंग पॉइंट बन गया है.

वायरल VIDEO को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और क्लिप के हर हिस्से को गौर से देख रहे हैं. लेकिन यहां यह साफ कर देना जरूरी है कि Aajtak.in इस वायरल VIDEO की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है. साथ ही यह भी स्थापित नहीं हो सका है कि VIDEO कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था.

VIDEO में क्या दिख रहा है? वायरल क्लिप में ऋषभ पंत एक सोफे पर कुछ लोगों के साथ आराम करते दिखाई दे रहे हैं. माहौल किसी होटल के कमरे जैसा नजर आ रहा है. टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह एक निजी गेट-टुगेदर जैसा लगता है. वीडियो में एमएस धोनी बैकग्राउंड में नजर आते हैं. वह एक तस्वीर खिंचवाने के बाद वापस आते दिखाई देते हैं और कथित तौर पर पंत से हाथ मिलाते हैं.

इसी दौरान वह कहते सुनाई देते हैं, 'जरा हुक्का पीके आता हूं.'

Dhoni never beating the allegations 😭 When Pant said, “Mahi bhai, edhar aao.” Dhoni: “Rukk… Hukka peeke aata hu.” 💨 - Dhoni & Pant chilling with their friends in London. 🫣 pic.twitter.com/myPw4bjQF9

बस फिर क्या था, धोनी का यही डायलॉग सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया. फैन्स क्लिप को शेयर करते हुए इस बातचीत पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

धोनी और हुक्के का पुराना कनेक्शन फिर आया याद वायरल वीड‍ियो के बाद धोनी के हुक्का (शीशा) से जुड़े पुराने किस्से भी फिर चर्चा में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली (George Bailey) पहले धोनी की इस आदत को लेकर बात कर चुके हैं.

बेली ने कहा था कि धोनी को कभी-कभी शीशा या हुक्का पीना पसंद था और वह इसे अक्सर अपने कमरे में सेट करते थे. बेली के मुताबिक, धोनी के कमरे में एक तरह की ओपन-डोर पॉलिसी रहती थी, जहां युवा खिलाड़ी भी आकर समय बिताते थे.यह भी पढ़ें: हुक्का विवाद पर इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं और धोनी साथ बैठकर पिएंगे

धोनी का होटल रूम बन जाता था खिलाड़ियों का अड्डा! सिर्फ जॉर्ज बेली ही नहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी (Michael Hussey) भी धोनी के होटल रूम के माहौल को लेकर पहले दिलचस्प बातें बता चुके हैं. हसी ने बताया था कि धोनी का कमरा कई बार खिलाड़ियों के लिए अनौपचारिक टीम लाउंज जैसा बन जाता था. खिलाड़ी वहां आते, साथ बैठते, बातचीत करते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे.

रांची में भी साथ दिखे थे पंत और धोनी यह वीड‍ियो ऐसे समय सामने आया है, जब पिछले दिनों पंत और धोनी के साथ समय बिताने की खबरें भी चर्चा में रही थीं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत रांची में तैयारी कर रहे थे. पंत एक अकादमी में ट्रेनिंग करते थे और इस दौरान धोनी भी उनके साथ नजर आए थे. धोनी को पंत को प्रैक्टिस सेशन के बाद घर छोड़ते हुए भी देखा गया था.यह भी पढ़ें: धोनी पार्टी में पी रहे थे हुक्का? वायरल VIDEO को लेकर फैन्स में छिड़ी बहस

दोनों बाद में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के तीसरे वनडे के दौरान लॉर्ड्स में भी साथ नजर आए थे. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खुद को स्थापित करने के बाद से ही पंत और धोनी के बीच करीबी रिश्ता रहा है.

श्रीलंका के खिलाफ पंत का बल्ला भी बोला जहां धोनी के साथ वायरल वीड‍ियो चर्चा में है, वहीं ऋषभ पंत हाल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे. पंत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन पारियों में 168 रन बनाए और उनका औसत 56 रहा. उन्होंने दो अर्धशतक जड़े, जिसमें गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में खेली गई 66 रनों की पारी भी शामिल थी. इसी मुकाबले में पंत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने.

पंत के टेस्ट करियर के आंकड़े ऋषभ पंत के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 90 पारियों में 3,725 रन हैं. उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 159 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाया था.

When Pant said, “Mahi bhai, edhar aao.”MS Dhoni: “Rukk… Hukka peeke aata hu.” 💨☠️.|| #MSDhoni #Pant || pic.twitter.com/jsJbmbZitm

अब पंत का अगला रेड-बॉल असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. भारतीय टीम 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) फाइनल में जगह बनाने की रेस में है और पंत की फॉर्म टीम के लिए काफी अहम रहने वाली है.

फिलहाल सोशल मीडिया पर धोनी और पंत का यही वायरल VIDEO चर्चा का विषय बना हुआ है. सबसे ज्यादा नजरें उस कथित 'जरा हुक्का पीके आता हूं' वाले जिक्र पर टिकी हैं, हालांकि VIDEO की प्रामाणिकता, समय और जगह की स्वतंत्र पुष्टि Aajtak.in नहीं कर सका है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे