बप्पा की विदाई पर भावुक हुईं धनश्री, आंखों से छलके आंसू, VIDEO

खेल

बप्पा की विदाई पर भावुक हुईं धनश्री, आंखों से छलके आंसू, VIDEO

17 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
बप्पा की विदाई पर भावुक हुईं धनश्री, आंखों से छलके आंसू, VIDEO

गणपति बप्पा की विदाई का पल हर भक्त के लिए भावुक करने वाला होता है. गणपति विसर्जन के दौरान भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. बप्पा को विदाई देते वक्त धनश्री अचानक भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

वायरल क्लिप में धनश्री वर्मा पारंपरिक परिधान में नजर आ रहीं हैं. उनके आसपास श्रद्धालुओं के साथ मीडिया और कैमरे भी मौजूद थे. इसी दौरान वो भावुक हो गईं. उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी. गणपति विसर्जन की भीड़ के बीच यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया.

Yuzvendra Chahal’s ex-wife Dhanashree Verma getting emotional and crying during Ganpati Bappa’s farewell.❤️ pic.twitter.com/4N7n9pWlEZ

धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी लंबे समय तक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चा में रही. दोनों की मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी. चहल ने धनश्री से डांस सीखने के लिए संपर्क किया था. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका. तलाक की याचिका में दोनों के जून 2022 से अलग रहने की बात सामने आई थी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई और मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया.

युजवेंद्र चहल से अलग होने के बाद दोनों की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के दौरान चहल को दुबई में आरजे महवश के साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, महवश ने इन चर्चाओं के बीच कहा था कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं. बाद में चहल और महवश की दोस्ती टूट गई थी.यह भी पढ़ें: डीप नेक ब्लाउज में क्रिकेटर पंड्या की EX गर्लफ्रेंड ने लगाए ठुमके, बाथरूम में डांस कर लूटी महफिल

धनश्री वर्मा अपने रिश्ते और शादी से जुड़े अनुभवों पर कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं. वह रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन का हिस्सा बनी थीं. शो के दौरान निजी जिंदगी और युजवेंद्र चहल के साथ शादी को लेकर धनश्री की बातों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

बता दें कि युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं. चहल ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में खेला था. चहल ने भारतीय टीम के लिए अब तक 72 ओडीआई और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने ओडीआई में 121 और टी20I में 96 विकेट झटके हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे