लोग चिल्लाते रहे, बाइक को घसीटता चला गया कार ड्राइवर, खौफनाक VIDEO

राष्ट्रीय समाचार

लोग चिल्लाते रहे, बाइक को घसीटता चला गया कार ड्राइवर, खौफनाक VIDEO

18 सितंबर 2026 को 09:45 am बजे
लोग चिल्लाते रहे, बाइक को घसीटता चला गया कार ड्राइवर, खौफनाक VIDEO

दिल्ली के आरके पुरम इलाके से हिट एंड ड्रैग की घटना सामने आई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कार बाइक को कई मीटर तक घसीटती दिख रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया. इसके बाद ड्राइवर ने कार रोक दी. दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है. पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया है. कार भी जब्त कर ली गई है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, घटना रात करीब 10:22 बजे हुई. शुरुआती जांच में पूरी वारदात सामने आई है. तनीश टोकस नाक का युवक सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे थे. उसी दौरान एक नीले रंग की होंडा अमेज वहां पहुंची.

कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक गिर गई. इसके बाद कार बाइक को कई मीटर तक घसीटती चली गई. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर घटना पर पड़ी. लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की. कुछ दूरी तक जाने के बाद कार रुक गई. इसके बाद लोग ड्राइवर के पास पहुंचे. लोगों ने उससे सवाल किए. ड्राइवर ने अपनी सफाई दी.

वायरल वीडियो में एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर लोगों से बात करता दिख रहा है. लोग उससे घटना को लेकर सवाल करते हैं. ड्राइवर कहता है कि उसकी गलती नहीं थी. इस पर भीड़ उससे सवाल करती है. लोग कहते हैं कि अगर गलती नहीं थी तो कार पहले क्यों नहीं रोकी. इस बात पर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा बढ़ जाता है. लोग ड्राइवर को घेर लेते हैं.

माहौल गर्म होने के बाद ड्राइवर हाथ जोड़ता है. वह लोगों से माफी मांगता है. वीडियो में भीड़ का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने बताया कि हादसे में तनीश टोकस को गंभीर चोट नहीं आई. घटना के बाद उन्हें जरूरी मदद दी गई. उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई गंभीर जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस अब हादसे की पूरी वजह पता कर रही है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि टक्कर किस स्थिति में हुई. इसके बाद कार बाइक को कितनी दूरी तक घसीटती गई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि, होंडा अमेज कार को 73 साल के वेणु गोपाल चला रहे थे. वह वसंत कुंज के रहने वाले हैं. हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पुलिस ने ड्राइवर की जांच भी कराई. पुलिस के मुताबिक, जांच में उसके शरीर में शराब नहीं मिली. यानी मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: 'मेरा साथ देने के लिए थैंक्स, लेकिन मैं...', गुरुग्राम हिट एंड रन विक्टिम की अपील, बोली- पहचान नहीं बताना चाहती

दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. केस भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है. पुलिस घटना से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले क्या हुआ था. फिलहाल आरोपी ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे