सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इन 10 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की जंग! शमी-SKY की नजर वापसी पर, शॉ की साख दांव पर
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राष्ट्रीय समाचार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इन 10 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की जंग! शमी-SKY की नजर वापसी पर, शॉ की साख दांव पर
12 नवंबर 2026 को 09:19 am बजे
{"_id":"6af5375206324739640aa34c","slug":"smat-2026-27-from-shami-to-suryakumar-shaw-10-players-with-plenty-to-gain-and-lose-ahead-of-ipl-2027-auction-2026-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इन 10 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की जंग! शमी-SKY की नजर वापसी पर, शॉ की साख दांव पर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इन 10 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की जंग! शमी-SKY की नजर वापसी पर, शॉ की साख दांव पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:19 AM IST
सार
14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 आईपीएल 2027 से पहले कई खिलाड़ियों के लिए अहम होगी। सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद होगी, जबकि पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, प्रशांत वीर और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों के सामने आईपीएल टीम में अपनी जगह मजबूत करने की चुनौती होगी।
आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत साबित करने का एक और बड़ा मौका आने वाला है। 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 कई खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन न केवल उन्हें घरेलू क्रिकेट में मजबूती देगा, बल्कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के सामने भी उनका दावा मजबूत करेगा। भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव हों या लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) छोड़ने की अटकलों से घिरे मोहम्मद शमी, सभी की नजरें इस टूर्नामेंट पर होंगी।
वहीं, पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल जैसे बल्लेबाजों के सामने आईपीएल में अपनी जगह पक्की करने की चुनौती होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महंगे खिलाड़ी प्रशांत वीर को भी बल्ले और गेंद दोनों से खुद को साबित करना होगा। आइए जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में, जिनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगामी सीजन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Trending Videos
2 of 11
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IANS
1. सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया में वापसी पर नजर
मुंबई इंडियंस (MI) में सूर्यकुमार यादव की जगह को लेकर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। न ही उनके किसी संभावित ट्रेड की चर्चा सामने आई है। हालांकि, भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर होने के बाद उनके लिए अपनी पुरानी लय हासिल करना जरूरी है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम की योजनाओं से बाहर होना पड़ा।
आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली नहीं रहा था। उन्होंने 13 पारियों में 270 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। अब वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। उनके लिए यह टूर्नामेंट अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म वापस पाने और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का मौका होगा।
3 of 11
अभिषेक पोरेल
- फोटो : ANI
2. अभिषेक पोरेल: दिल्ली कैपिटल्स में बढ़ेगी चुनौती
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2026 में सिर्फ चार मुकाबले खेलने का मौका मिला था। इन मैचों में उन्होंने 108 रन बनाए। अब ऋषभ पंत की वापसी और केएल राहुल के दूसरे विकेटकीपर की भूमिका में रहने की संभावना के कारण दिल्ली की टीम में जगह बनाना उनके लिए और मुश्किल हो सकता है।
इसके अलावा, कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तारी के बाद पोरेल का नाम विवादों में भी रहा है। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उनके लिए मैदान पर अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर होगी। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह अच्छी लय में हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण में बंगाल के लिए सात पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक और 149 रन की पारी खेली है।
4 of 11
पृथ्वी शॉ
- फोटो : IPL/BCCI
3. पृथ्वी शॉ: आईपीएल करियर को बचाने की चुनौती
एक समय भारतीय क्रिकेट का बड़ा भविष्य माने जा रहे पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्हें 2025 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 से पहले उन्हें अपने साथ जोड़ा, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।
शॉ ने अपना पिछला आईपीएल मुकाबला 2024 में खेला था। उस सीजन में भी उन्हें बीच में टीम से बाहर कर दिया गया था। बाद में वापसी के बावजूद वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब दिल्ली के शीर्ष क्रम में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ी पारियां खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी।
5 of 11
दीपक चाहर
- फोटो : IANS
4. दीपक चाहर: मुंबई इंडियंस में जगह बचाने का सवाल
दीपक चाहर पिछले कुछ आईपीएल सीजन में नई गेंद से वैसा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं, जिसके लिए वह पहचाने जाते थे। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने आठ मुकाबलों में आठ विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.39 रही।
मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। चाहर के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि आईपीएल समाप्त होने के बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छी गेंदबाजी उनके लिए टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका होगी।
मनोरंजन 14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन 27 अगस्त 2026 को 08:10 am बजे Share Twitter WhatsApp ...
मनोरंजन अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए 27 अगस्त 2026 को 07:25 am बजे दाढ़ी का बढ़ना कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे आपकी जेनेटिक्स, उम्र और हार्मोन आदि. इसके अलावा कुछ तेल दाढ़ी और उसके नीचे की त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में जानिए दाढ़ी बढ़ाने के लिए अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, कौन सा तेल लगाना चाहिए. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें