आनंद कुमार के सुपर 30 में कैसे मिलता है एडमिशन? मुफ्त होती है कोचिंग

खेल

आनंद कुमार के सुपर 30 में कैसे मिलता है एडमिशन? मुफ्त होती है कोचिंग

29 जुलाई 2026 को 07:30 am बजे
आनंद कुमार के सुपर 30 में कैसे मिलता है एडमिशन? मुफ्त होती है कोचिंग
आनंद कुमार के सुपर 30 में कैसे मिलता है एडमिशन? मुफ्त होती है कोचिंग
यह कार्यक्रम विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए बनाया गया है.

Super 30 Admission Process : देश में इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच आनंद कुमार एक जाना माना नाम है. ये वही हैं जिन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए Super 30 की स्थापना की. बता दें कि बिहार की राजधानी पटना से शुरू हुई इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्रों का IIT में पढ़ने का सपना पूरा किया है. ऐसे में कईइ छात्र यह जानना चाहते हैं कि आखिर सुपर-30 (Super 30) में एडमिशन कैसे मिलता है और क्या सच में यहां पढ़ाई फी होती है.

कैसे होता है सिलेक्शन?

सुपर-30 (Super 30) में एडमिशन सीधे नहीं मिलता. इसके लिए छात्रों को एक एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Test) से गुजरना पड़ता है. इस परीक्षा में मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. सिलेक्शन प्रोसेस का उद्देश्य ऐसे टैलेंटेड स्टूडेंट्स को पहचानना है, जिनमें क्षमता तो है लेकिन संसाधनों की कमी और पैसे की मजबूरी के चलते पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पाता है और IIT-JEE जैसे कंपीटिटिव एग्जाम की ढ़ंग से तैयारी नहीं कर पाते हैं.

बता दें कि सुपर 30 द्वारा आयोजित एग्जाम में हर साल हजारों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं, लेकिन लास्ट सिलेक्शन केवल 30 का लोगों का ही होता है.

Super 30 की सबसे बड़ी खासियत यही है कि सिलेक्टेड कैंडिडेट से कोचिंग फीस नहीं ली जाती. उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ रहने, खाने और स्टडी मैटेरियल की सुविधा भी दी जाती है. सुपर 30 का मात्र एक उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्र पढ़ाई में पीछे न रह जाएं. उन्हें समान अवसर देना है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

सुपर 30 विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्राउंड से आने वाले छात्रों के लिए बनाया गया है. सिलेक्शन के दौरान टैलेंट और आर्थिक स्थिति दोनों को महत्व दिया जाता है.

क्यों है Super 30 खास?

Super 30 को देश के सबसे चर्चित शैक्षिक कार्यक्रमों में गिना जाता है. इसकी सफलता की वजह यह है कि यहां केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि छात्रों को ऐसा माहौल भी दिया जाता है जिससे वे पूरी तरह IIT-JEE की तैयारी पर फोकस कर सकें. 

यह भी पढ़ें-'हार मत मानो...' की मिसाल बनीं मुस्कान ठाकुर, UPSC फेल होने के बाद BPSC में बनीं BAS अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।