सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन से बांझपन का रिस्क? डॉक्टर से जानें

राजनीति

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन से बांझपन का रिस्क? डॉक्टर से जानें

21 जुलाई 2026 को 01:42 pm बजे
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन से बांझपन का रिस्क? डॉक्टर से जानें

भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि यह एक ऐसा कैंसर है जिससे 95 फीसदी तक बचाव संभव है. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन लगती है. भारत में यह टीका 14 साल की लड़कियों को निशुल्क लगाया जाता है. लेकिन फिर भी वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां हैं. सबसे आम मिथक यह है कि इस वैक्सीन के लगने से भविष्य में बांझपन का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है?

वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में मौजूद इस मिथक के बारे में हमने नई दिल्ली AIIMS के ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलांचली सिंह से बातचीत की है.

डॉ नीलांचली बताती हैं कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से 95 फीसदी तक बचाव करती है. कई देशों में तो इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर के मामलों को काफी हद तक कम करने में मदद मिली है. डॉ सिंह ने कहा कि HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. अब तक हुए वैज्ञानिक अध्ययनों में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि इसके लगने से महिलाओं या लड़कियों में बांझपन का कोई भी खतरा है.

डॉ सिंह कहती हैं कि कोई भी वैक्सीन आने के बाद लोगों के मन में उसके साइड इफेक्ट्स को लेकर गलतफहमियां रहती हैं. लेकिन सभी वैक्सीन को काफी ट्रायल के बाद ही लोगों को लगाया जाता है. सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जो वैक्सीन भारत में लग रही है यह कई देशों में लगाई जाती है. वहां इससे कोई गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं. उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि वैक्सीन का बांझपन से कोई संबंध नहीं है.

यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर से 95% तक बचाव संभव, बस इस उम्र में लगवा लें यह वैक्सीन; AIIMS एक्सपर्ट ने बताया कब कराएं जांच

डॉ नीलांचली बताती हैं कि 9 से 14, 14 से 26 और यहां तक की 45 साल की उम्र तक इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं. हालांकि 9 से 14 में सबसे अधिक फायदा होता है. इसी वजह से इसे कम उम्र की लड़कियों को लगाने की सलाह दी जाती है. हालांकि इसके बाद की उम्र में भी वैक्सीन फायदा करती है. डॉ. सिंह कहती हैं कि कुछ देशों में युवतियों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में भी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में इसको जरूर लगवाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: HPV Test Kit: सर्वाइकल कैंसर की जांच हुई आसान! HPV टेस्ट किट हुई लॉन्च, जानें कैसे काम करेगी ये

HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपायों है, लेकिन इसके साथ नियमित स्क्रीनिंग भी उतनी ही जरूरी है.  वैक्सीन लगवाने के बाद भी महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार सर्वाइकल कैंसर की जांच करानी चाहिए. इससे समय रहते बीमारी का पता चल सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे