'तानाशाही है भाई तेज प्रताप पर केस...', तेजस्वी का सम्राट सरकार को अल्टीमेटम

खेल

'तानाशाही है भाई तेज प्रताप पर केस...', तेजस्वी का सम्राट सरकार को अल्टीमेटम

26 जुलाई 2026 को 01:27 pm बजे
'तानाशाही है भाई तेज प्रताप पर केस...', तेजस्वी का सम्राट सरकार को अल्टीमेटम

आरजेडी नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 24 दिनों की विदेश यात्रा के बाद बिहार लौट आए हैं. आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पटना समेत कई जिलों में छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कल तक छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस नहीं लिए गए और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

तेजस्वी यादव के अल्टीमेटम से गरमाई सियासत तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव समेत कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है, जो तानाशाही का उदाहरण है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह तानाशाही अब नहीं चलेगी और बिहार की स्थिति तभी सुधरेगी जब इस सरकार को हटाया जाएगा. फिलहाल, अब सबकी नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं. क्या सरकार अल्टीमेटम मानेगी या बिहार में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी?

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव को शनिवार को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वह पटना में छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे थे. हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर कई सवाल भी उठ रहे हैं. उनके वकील का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी धरना स्थल से नहीं, बल्कि शॉपिंग मॉल से की गई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे