बाजार की महंगी राखियां छोड़ें! चावल से 10 मिनट में बनाएं सुंदर राखी

राजनीति

बाजार की महंगी राखियां छोड़ें! चावल से 10 मिनट में बनाएं सुंदर राखी

17 अगस्त 2026 को 08:20 am बजे
बाजार की महंगी राखियां छोड़ें! चावल से 10 मिनट में बनाएं सुंदर राखी

Handmade Rakhi: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज जाते हैं. रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाइयों की कलाई पर बहुत ही प्यार से राखी बांधती हैं और भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं. भाई की कलाई पर बांधने के लिए सुंदर राखी खरीदने का मन तो करता है, लेकिन आजकल छोटी-छोटी राखियां भी बहुत महंगी आती हैं. ऐसे में कई बार छोटी-सी राखी की कीमत भी जेब पर भारी पड़ जाती है. इसके साथ ही इतनी महंगी राखी खरीदने के बाद भी उनकी मजबूती की कोई गारंटी नहीं होती है. अगर आप भी बाजार में मिलने वाली राखियों के बढ़की कीमतों और उनके मजबूत ना होने से परेशान हैं, तो क्यों ना इस बार घर पर अपने हाथों से ही राखी बनाई जाए.

आज हम आपको घर की रसोई में रखी एक खाने की चीज से राखी बनाना सिखाने वाले हैं. वो चीज है चावल. चावल से आप बेहद आसानी से एक सुंदर और यूनिक राखी तैयार कर सकती हैं. इसके लिए आपको महंगे सामान की जरूरत नहीं होगी. कुछ चीजों की मदद से ही आसानी से राखी तैयार हो जाएगी. सबसे अच्छी बात ये है कि हाथ से बनी ये राखी भाई के लिए सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और प्यार का छोटा-सा तोहफा होगी. चलिए जानते हैं कैसे रक्षाबंधन पर चावल से बनाएं राखी.चावल से राखी बनाने के लिए चाहिए ये सामान इस राखी को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान इकट्ठा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही काम चल जाएगा.

1. सबसे पहले एक छोटी कटोरी में थोड़े से चावल लें. अब इसमें अपनी पसंद का रंग डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप लाल, पीला, गुलाबी या हरा रंग इस्तेमाल कर सकती हैं. ध्यार रखें चावल पर बहुत ज्यादा पानी न डालें, वरना उन्हें सूखने में समय लगेगा.2. रंग लगे चावल को किसी प्लेट या पेपर पर फैलाकर अच्छी तरह सूखने दें. अगर आप दो या तीन रंगों के चावल तैयार करेंगी, तो राखी और भी सुंदर दिखाई देगी.3. पुराने गत्ते से एक छोटा गोल या फूल की शेप का टुकड़ा काट लें. यही आपकी राखी का बेस होगा. ध्यान रखें कि गत्ता बहुत बड़ा न हो, वरना राखी भारी और अनकंफर्टेबल लग सकती है.4. अब इसके पीछे मौली या रेशमी धागे को गोंद की मदद से चिपका दें. गोंद पूरी तरह सूखने तक इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें.

5. इसके बाद गत्ते के सामने वाले हिस्से पर हल्का-सा गोंद लगाएं. इसके बाद रंगीन चावलों को अपनी पसंद के डिजाइन में चिपकाना शुरू करें.

6. आप चावलों से फूल, पत्तियां, गोल पैटर्न या ज्योमेट्रिक डिजाइन बना सकती हैं. बीच में अलग रंग के चावल लगाकर छोटा-सा फूल या गोल पैटर्न बनाएं. इसके चारों ओर दूसरे रंग के चावल लगाने से राखी को सुंदर बॉर्डर मिल जाएगा.7. अगर आपके पास मोती, छोटे सितारे या कुंदन पड़े हैं, तो उन्हें बीच में या किनारों पर लगाकर राखी को और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं.8. सारे चावल और डेकोरेटिव सामान चिपकाने के बाद राखी को अच्छी तरह सूखने दें. जल्दबाजी में इसे कलाई पर न बांधें, क्योंकि गोंद पूरी तरह सूखने से पहले चावल निकल सकते हैं.9. जब राखी सूख जाए, तो एक्स्ट्रा गोंद या बाहर निकले हुए चावल को ध्यान से हटा दें. अब आपकी हाथ से बनी खूबसूरत चावल वाली राखी तैयार है.

अगर आप राखी को थोड़ा और पर्सनल टच देना चाहती हैं, तो बेस के पीछे छोटे से कागज पर भाई के नाम का पहला अक्षर लिखकर चिपका सकती हैं. इस तरह बाजार से खरीदी गई एक जैसी राखियों के बजाय आपके भाई की कलाई पर ऐसी राखी सजेगी, जिसे आपने खुद अपने हाथों से बनाया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे