इंडिया टुडे तमिलनाडु राउंडटेबल आज, CM विजय ने किया आगाज

राजनीति

इंडिया टुडे तमिलनाडु राउंडटेबल आज, CM विजय ने किया आगाज

17 अगस्त 2026 को 08:04 am बजे
इंडिया टुडे तमिलनाडु राउंडटेबल आज, CM विजय ने किया आगाज

इंडिया टुडे ग्रुप के कार्यक्रम 'इंडिया टुडे तमिलनाडु राउंडटेबल' का मंच आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सज गया है. इस आयोजन का आगाज बतौर मुख्य अतिथि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने किया. सीएम विजय इस कार्यक्रम के दौरान 'इंडिया टुडे तमिल' यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया.

तमिलनाडु में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद इंडिया टुडे तमिलनाडु राउंडटेबल पहला बड़ा आयोजन होगा, जिसमें विजय शिरकत कर रहे हैं. इस कार्यक्रम की शुरुआत 'विजय सरकार के 100 दिन' सेशन से हो रही है.. इस सेशन में सीएम विजय की अगुवाई वाली सरकार के सौ दिन के कार्यकाल, उपलब्धियों और आगे के लिए रोडमैप पर चर्चा होगी. विजय सरकार के मंत्री आधव अर्जुन अगले सेशन में सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे.

इंडिया टुडे राउंडटेबल तमिलनाडु में परिसीमन के साथ ही तमिल पॉलिटिक्स से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी बात होगी. परिसीमन से जुड़े सेशन में एमडीएमके सांसद वाइको, कांग्रेस के सांसद प्रवीण चक्रवर्ती और बीजेपी की ओर से पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन शिरकत करेंगी. तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके के अन्नामलाई भी 'अन्नामलाई बियॉन्ड बीजेपी' सेशन में अपनी बात रखेंगे.

इंडिया टुडे ग्रुप के इस आयोजन में दयानिधि मारन, अंबुमणि रामदास, सीटीआर निर्मल कुमार, टीवीके प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड, तमिलनाडु बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर एसजी सूर्या के साथ ही एआईएडीएमके प्रवक्ता कोवई सत्यन भी शिरकत करेंगे. फिल्म अभिनेता ध्रुव विक्रम भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे. इंडिया टुडे राउंडटेबल का समापन गायक और संगीतकार साई अभ्यंकर के सत्र से होगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे