20 छात्रों के साथ हुई रैगिंग, शिकायत के बाद सीनियर्स ने बैट और डंडों से पीटा
खेल
20 छात्रों के साथ हुई रैगिंग, शिकायत के बाद सीनियर्स ने बैट और डंडों से पीटा
05 अगस्त 2026 को 09:49 am बजे
ओडिशा के रायगढ़ा जिले के एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. यहां कक्षा 9 के 20 से ज्यादा छात्रों ने जब सीनियर छात्रों की ओर से की जा रही रैगिंग और उत्पीड़न की शिकायत स्कूल प्रशासन से की तो इसके बाद उन पर कथित तौर पर क्रिकेट बैट और डंडों से हमला कर दिया गया. इस घटना में कई छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें