आधी रात सलमान ने संजय दत्त को लगाया गले, हुए भावुक
आधी रात सलमान ने संजय दत्त को लगाया गले, हुए भावुक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव हो गए हैं. सलमान अपनी पोस्ट के जरिए फैन्स का ध्यान खींच रहे हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है. दबंग खान ने शुक्रवार देर रात एक खास इंसान के साथ फोटो शेयर की, जिसे उन्होंने अपना बड़ा भाई बताया. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के भाईजान के बड़े भइया कौन हैं.
कौन हैं सलमान के बड़े भइया? सलमान खान इंडस्ट्री के फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक हैं. वो छोटा हो या बड़ा हर शख्स को बेइंतिहा प्यार देते हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने संजय दत्त के साथ फोटो शेयर की. तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए. फोटो में देखा जा सकता है कि सलमान और संजय दत्त ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है.
सलमान ने संजय दत्त के साथ फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- बाबा फॉरेएवर बाबा और बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा है हम सब के बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखे, आइ लव यू बाबा. सलमान की तस्वीर और कैप्शन संजय दत्त के लिए उनका प्यार बंया कर रहा है. संजय दत्त भी कई बार ये कह चुके हैं कि वो इंडस्ट्री में सलमान के सबसे ज्यादा करीब हैं.
Babaaaa for ever baba aur baba ,baba hota hai. Sanju baba hai hum sab ka baba n Sanju baba now apne bacchon ka baba , mera bada bhai Sanjay Dutt, Allah,Bhagwan Jesus sab iss Aadhmi ko khush rakhain, I love you Baba. pic.twitter.com/chd2ZBdnFJ
फैन्स ने लुटाया प्यार संजय दत्त और सलमान खान के भाईचारे की तस्वीर देखकर फैन्स खुश हो उठे हैं. एक ने लिखा ने भाईचारा ऑन टॉप. दूसरे ने कहा कि इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक फ्रेम में हैं. अन्य ने लिखा कि इस दोस्ताने को किसी की नजर ना लगे. एक ने कहा कि भाईजान लव यू. कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी बनाई.
बता दें कि संजय दत्त और सलमान खान कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें चल मेरे भाई और साजन जैसी मूवीज शुमार हैं. दोनों ही फिल्मों में संजय और सलमान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें