बिना बीज सिर्फ डंठल से उगाएं धनिया, आसान है तरीका

राजनीति

बिना बीज सिर्फ डंठल से उगाएं धनिया, आसान है तरीका

17 अगस्त 2026 को 07:32 am बजे
बिना बीज सिर्फ डंठल से उगाएं धनिया, आसान है तरीका

How To Grow Coriander Plant: हरा धनिया खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि उसे खुशबूदार भी बनाता है. इसकी खुशबू एक-दो नहीं, बल्कि सभी डिशेज को खास बना देती है. लेकिन अक्सर बाजार से लाया धनिया कुछ ही दिनों में मुरझाने लगता है. इसकी पत्तियों को कितना भी अच्छे से स्टोर कर लें फिर भी फ्रेश धनिया कुछ ही दिनों में गल जाता है. ऐसे में हर बार धनिया बाजार से लाना पड़ता है. लेकिन हमेशा ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं होता है. ऐसे में क्यों न उसी धनिये की डंठल से घर में नया पौधा तैयार कर लिया जाए? खास बात ये है कि इसके लिए आपको महंगे बीज या किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस सही डंठल, थोड़ा पानी और अच्छी रोशनी की मदद से आप घर की खिड़की या बालकनी में ताजा धनिया उगा सकती हैं. चलिए जानते हैं डंठल से छोटे से गमले में धनिया कैसे उगा सकते हैं.

1. डंठल से धनिए का पौधा उगाने के लिए सबसे पहले बाजार से ऐसा हरा धनिया लें, जिसकी डंठल ताजी और हरी हो. पत्तियों को इस्तेमाल करने के बाद डंठल फेंकने के बजाय अलग कर लें. ध्यान रखें कि डंठल के निचले हिस्से में जड़ का थोड़ा हिस्सा बचा हो तो अच्छा रहेगा.

2. अब एक साफ गिलास या छोटे जार में पानी भरें और धनिये की डंठल का निचला हिस्सा इसमें डाल दें. पूरा डंठल पानी में डुबाने की जरूरत नहीं है. ध्यान रखें कि सिर्फ नीचे का हिस्सा पानी में रहना चाहिए.

3. गिलास को ऐसी जगह रखें जहां पूरी रोशनी आती हो. खिड़की के पास रखना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कुछ समय बाद डंठल में नई जड़ें और छोटी-छोटी हरी पत्तियां दिखाई देने लग सकती हैं.

पानी में उगा रहे हैं धनिया तो इन बातों का रखें ध्यान पानी में पौधा उगाना आसान है, लेकिन इसकी थोड़ी देखभाल करना जरूरी होता है. सबसे पहले गिलास का पानी नियमित रूप से बदलते रहें, ताकि पानी गंदा न हो और डंठल सड़ने से बच सके. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे अच्छी रोशनी मिले, लेकिन बहुत तेज गर्मी या लगातार चिलचिलाती धूप से बचाएं. जैसे-जैसे नई पत्तियां निकलने लगें, उन्हें जरूरत के हिसाब से काटकर इस्तेमाल कर सकती हैं.मिट्टी में भी लगा सकते हैं धनिए की डंठल1. अगर आप धनिये को लंबे समय तक उगाना चाहते हैं, तो डंठल को मिट्टी में लगाने का तरीका भी अपना सकते हैं. इसके लिए जड़ वाले हिस्से को ऐसी मिट्टी में लगाएं, जो हल्की हो और उसमें से पानी आसानी से निकल जाता हो. मतलब साफ है

2. मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. गमले को रोशनी वाली जगह पर रखें. सही देखभाल मिलने पर डंठल से नई पत्तियां निकलना शुरू हो सकती हैं.

सिर्फ डंठल को पानी में रखने से हर बार भरपूर और लंबे समय तक धनिए की पत्तियां मिलना तय नहीं होता. अगर आप चाहते हैं कि धनिए की पत्तियां निकलती रहें तो उसके लिए डंठल में लिविंग टिश्यू और जड़ का हिस्सा होना जरूरी है. इसलिए जड़ के साथ बची हुई ताजी डंठल का इस्तेमाल करें और जब पौधा बढ़ने लगे तो उसे मिट्टी में ट्रांसफर करना ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

इस तरह रसोई में इस्तेमाल होने वाले धनिए की डंठल को फेंकने के बजाय आप उसे दोबारा उगाने की कोशिश कर सकती हैं. थोड़ी देखभाल के साथ घर की खिड़की, बालकनी या छोटे से गमले में ताजा धनिया उगाना एक आसान और मजेदार तरीका हो सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे