‘श्री रामायण कथा’ में राम बना एक्टर कौन? उड़ा मजाक

मनोरंजन

‘श्री रामायण कथा’ में राम बना एक्टर कौन? उड़ा मजाक

20 अगस्त 2026 को 08:00 am बजे
‘श्री रामायण कथा’ में राम बना एक्टर कौन? उड़ा मजाक

सावन महीने में 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. जैसा कि नाम से पता चल रहा है, फिल्म की कहानी मर्यादा पुरुषोत्तम राम और देवी सीता की है.

फिल्म के टीजर में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के किरदार की झलक देखने को मिली. फिल्म में कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा माता सीता का रोल निभा रही हैं.   

राम के किरदार के लिए एक्टर देवा शर्मा को चुना गया है. टीजर में देव शर्मा को भगवान राम के रोल में देखने के बाद लोग उनके बारे में सर्च करने लगे हैं. इसलिए अब उनके बारे में बताना हमारा फर्ज है.   

देव शर्मा का जन्म भारत में हुआ और वो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से की थी.

2014 में ही देव, टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती' में भी नजर आए थे, जिससे उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा. देव, भवानी माणी तेसन, मुजफ्फरनगर, दोस्ती जिंदाबाद और आ भी जा ओ पिया जैसी मूवीज में भी दिख चुके हैं.  

अब देव शर्मा को 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला है. अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि श्री राम का किरदार निभाना कोई साधारण अभिनेता का काम नहीं है.  

देव ने कहा कि भगवान राम के नाम में लाखों लोगों की आस्था और भावनाएं समाई हैं. इसके रोल के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी आती है. हालांकि, टीजर रिलीज होने के बाद लोग उनका मजाक बना रहे हैं. यूजर्स ने उन्हें भगवान राम की जगह हनुमान बताया है. 

 एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं. कई फिल्मों में काम करने के बावजूद देव इंडस्ट्री में अच्छे रोल के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे