Live: भारत की खराब शुरुआत, 0 पर पवेलियन लौटे जायसवाल

खेल

Live: भारत की खराब शुरुआत, 0 पर पवेलियन लौटे जायसवाल

18 अगस्त 2026 को 09:59 am बजे
Live: भारत की खराब शुरुआत, 0 पर पवेलियन लौटे जायसवाल

IND vs SL 1st Test, Day 4 Live Cricket Score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के चौथे दिन के खेल की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा. यशस्वी जाययवला खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए.

तीसरे दिन बारिश ने खेल जल्दी रोक दिया, लेकिन मैदान पर भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा. गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहली पारी में 178 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. अब चौथे दिन की सुबह जब भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरेंगे तो उनका इकलौता मकसद स्कोरबोर्ड पर एक ऐसा पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा करना होगा, जहां से श्रीलंकाई टीम की वापसी नामुमकिन हो जाए.

मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने आते ही अपनी छाप छोड़ी. पहली पारी के 462 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सिराज ने मैच की दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया.

इसके बाद स्पिनर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा का जादू चला. सुथार ने अपनी फिरकी के जाल में चांदीमल और उदरा जैसे बल्लेबाजों को फंसाया, वहीं कुलदीप यादव और जडेजा ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. महज 90 रन के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम ड्रेसिंग रूम में बैठ चुकी थी.

मुश्किल में फंसी मेहमान टीम को सोनल दिनुषा और निरोशन डिकवेला का सहारा मिला. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 146 रनों की मजबूत साझेदारी की और दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा. डिकवेला ने 80 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि सोनल दिनुषा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शानदार शतक जड़कर टीम को फॉलोऑन के खतरे से बाहर निकाला.

तमाम कोशिशों के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा और जडेजा ने इस जोड़ी को तोड़ा और पूरी श्रीलंकाई पारी को 284 रनों पर समेट दिया. भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि जडेजा के खाते में 3 सफलताएं आईं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे