आखिर सामने आ गई रोनाल्डो-जॉर्जिना की वेडिंग Photos

खेल

आखिर सामने आ गई रोनाल्डो-जॉर्जिना की वेडिंग Photos

17 अगस्त 2026 को 10:14 am बजे
आखिर सामने आ गई रोनाल्डो-जॉर्जिना की वेडिंग Photos

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने करीब 10 साल के रिश्ते के बाद शादी कर ली. दुनिया के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल दोनों ने किसी आलीशान होटल या महल के बजाय पुर्तगाल के कास्केस स्थित अपने घर को इस खास मौके के लिए चुना. शादी को बेहद निजी रखा गया था और अब Vogue ने पहली बार समारोह की तस्वीरें जारी की हैं. इसी बीच 41 वर्षीय रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है.

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 11 अगस्त को शादी की. इस तारीख का उनकी प्रेम कहानी से खास रिश्ता है. दोनों की पहली मुलाकात ठीक 10 साल पहले इसी दिन मैड्रिड के Gucci स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम करती थीं. पहली मुलाकात के बाद दोनों करीब आए और उनका रिश्ता दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया.

शादी 11 अगस्त को दोपहर करीब 1.30 बजे हुई. समारोह में उनके पांच बच्चों के अलावा सिर्फ चार गवाह मौजूद थे. इनमें रोनाल्डो के लंबे समय से दोस्त मिगुएल पैक्साओ, जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज और दोस्त जोस रोड्रिगेज सांगिल तथा मोनिका गोंजालेज मार्टिनेज शामिल थे.

जॉर्जिना ने Vogue को बताया कि बचपन में वह बेहद भव्य शादी का सपना देखती थीं. उनकी कल्पना में बड़ा महल, शानदार बग्घी, लंबी ड्रेस और हीरों का ताज हुआ करता था. लेकिन समय के साथ उनकी सोच पूरी तरह बदल गई. जॉर्जिना के मुताबिक आज ऐसी तमाम लग्जरी चीजें उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं.

इसलिए उनके लिए सबसे कीमती चीज रोनाल्डो और बच्चों के साथ निजी तरीके से इस पल को जीना था. इसी कारण दोनों ने घर पर चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की. Vogue के लिए जुएर्गन टेलर द्वारा खींची गई तस्वीरों में रोनाल्डो हल्के रंग के सूट और सफेद शर्ट में नजर आए, जबकि जॉर्जिना ने सफेद स्कर्ट-जैकेट और मैचिंग शर्ट पहनी.

क्या रोनाल्डो  लेने जा रहे संन्यास? शादी के बीच रोनाल्डो ने अपने भविष्य को लेकर ऐसी बात कही, जिसने फुटबॉल फैन्स का ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा, 'यह शायद फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है और मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं.' रोनाल्डो ने अभी संन्यास की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका बयान संकेत देता है कि 2026-27 सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है. उन्होंने बताया कि फुटबॉल के बाद की जिंदगी के लिए भी उनकी योजनाएं तैयार हैं. वह परिवार के साथ समय बिताने, यात्रा करने और पैडल खेलने जैसी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं.

ऐसे में शादी के बाद अब निगाहें क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैदान पर अगले कदम पर भी रहेंगी. यदि 2026-27 उनका आखिरी सीजन होता है तो 1000 करियर गोल का मुकाम हासिल करना उनकी विदाई को और खास बना सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे