LIVE: सिराज ने दूसरी ही गेंद पर झटका विकेट, निशान मदुष्का पवेलियन में
LIVE: सिराज ने दूसरी ही गेंद पर झटका विकेट, निशान मदुष्का पवेलियन में

गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले का तीसरा दिन है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए. अब श्रीलंका की बल्लेबाजी चल रही है.
गॉल टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहा है. दो दिनों में सिर्फ 116 ओवर्स का खेल संभव हो पाया था. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और पहले बैटिंग का निर्णय लिया था. हालांकि खराब मौसम के चलते इस मैच में नतीजा निकलना मुश्किल बहुत मुश्किल प्रतीत होता है. तीसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
श्रीलंका की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. मोहम्मद सिराज ने दूसरी ही गेंद पर निशान मदुष्का (0 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मदुष्का का कैच देवदत्त पडिक्कल ने लपका.
विकेट पतन: 0-1 (निशान मदुष्का, 0.2 ओवर), 27-2 (दिनेश चांदीमल, 7.1 ओवर)
ऐसी रही भारत की पहली पारी भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया. देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल था. वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की सहायता से 175 बॉल पर 82 रनों का योगदान दिया.
ध्रुव जुरेल ने भी बल्ले से फॉर्म दिखाते हुए 68 गेंदों पर 51 रन ठोके. जुरेल ने अपनी इनिंग्स के दौरान 4 चौके के साथ-साथ एक छक्का लगाया. श्रीलंका की ओर से स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके हैं. जबकि डेब्यूटेंट केशरा नुवांथा को तीन सफलताएं हासिल हुईं. तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने दो विकेट चटकाए. असिथा ने ही तीसरे दिन के खेल के पहले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर भारतीय पारी समेटी.
विकेट पतन: 47-1 (यशस्वी जायसवाल, 11 ओवर), 236-2 (शुभमन गिल, 61.5 ओवर), 307-3 (ऋषभ पंत, 80.4 ओवर), 319-4 (केएल राहुल, 84.1 ओवर), 357-5 (देवदत्त पडिक्कल, 91.3 ओवर), 377-6 (रवींद्र जडेजा, 98.1 ओवर), 432-7 (ध्रुव जुरेल, 109.1 ओवर), 447-8 (मोहम्मद सिराज, 113 ओवर), 447-9 (मानव सुथार, 113.1 ओवर), 462-10 (प्रसिद्ध कृष्णा, 116.4 ओवर)
भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ दबदबा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 22 मैचों में जीत हासिल की. जबकि श्रीलंका को सिर्फ 6 मुकाबलों में सफलता मिली. वहीं 17 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे हैं. देखा जाए तो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 टेस्ट मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. श्रीलंका ने भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार साल 2015 में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पराजित किया था. उस मुकाबले के बाद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वर्चस्व कायम रखा है.
भारत vs श्रीलंका (हेड टू हेड) कुल टेस्ट मैच: 46 भारत ने जीते: 22 श्रीलंका ने जीते: 7 ड्रॉ: 17
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में श्रीलंका की प्लेइंग-11: निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें