'भाई-बहन नहीं गुड्डू पंडित संग रोमांस करना है', बोली मिर्जापुर एक्ट्रेस

मनोरंजन

'भाई-बहन नहीं गुड्डू पंडित संग रोमांस करना है', बोली मिर्जापुर एक्ट्रेस

07 सितंबर 2026 को 09:26 am बजे
'भाई-बहन नहीं गुड्डू पंडित संग रोमांस करना है', बोली मिर्जापुर एक्ट्रेस

मिर्जापुर सीरीज और फिल्म दोनों में ही हर्षिता गौर ने अली फजल की बहन की भूमिका निभाई है. अली गुड्डू पंडित की भूमिका में हैं तो वहीं हर्षिता डिम्पी के रोल में. 

भले ही दोनों की इस ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को एंटरटेन किया हो लेकिन हर्षिता को कहीं न कहीं बुरा भी लगता है.   

क्योंकि अली की न सिर्फ बहन का किरदार निभाना चाहती हैं, बल्कि उनके साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करने की भी इच्छा रखती हैं. 

हर्षिता ने अपनी इस फीलिंग को बॉलीवुड बबल से बातचीत में बयां किया. वो बताती हैं कि उन्हें बुरा लगता है कि जब अली के साथ उन्हें हर कोई भाई-बहन के नजरिए से ही देखता है. 

हर्षिता बोलीं- कोई मुझे किसी और तरह से अली के साथ देखता ही नहीं. गुड्डू और डिम्पी भाई-बहन इतने सालों से हैं कि ऐसे ही पहचाने जाते हैं.

अपनी फ्रस्ट्रेशन जाहिर करते हुए हर्षिता ने कहा कि- पर मुझे उनके साथ और भी काम करना है यार. मैं उनके साथ रोमांटिक सीन में भी होना चाहती हूं. 

'मुझे वो चीज इतना परेशान करती है कि भाई-बहन इतना ज्यादा ओवर पावरिंग हो गया है कि क्या कोई कभी हमें वैसे इमेजिन कर भी पाएगा.'

हर्षिता ने आगे बताया कि अब ऑडियन्स भी उन्हें भाई-बहन की तरह ही देखते हैं. हमारा ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड भी ऐसा ही है. वो मेरा बहुत ध्यान रखते हैं. और मेरी टांग भी खींचते हैं.

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, रिलीज के 3 दिनों के अंदर ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे