कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बिग बॉस में करेंगी राजनीति?

मनोरंजन

कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बिग बॉस में करेंगी राजनीति?

06 सितंबर 2026 को 05:11 pm बजे
कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बिग बॉस में करेंगी राजनीति?

बस कुछ घंटे का इंतजार और बिग बॉस 20 का टेलीविजन पर शानदार आगाज होने वाला है. सलमान खान के शो के लिए फैन्स पूरे साल इंतजार करते हैं. 

इस सीजन भोजपुरी अभिनेता-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रही हैं. शो के प्रोमो में वो सलमान संग मस्ती करती दिखीं. 

बिग बॉस का प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रीति एक बिंदास इंसान हैं, जो अपने पापा की तरह दर्शकों को एंटरटेन करना जानती हैं. 

अब जब मनोज तिवारी की लाडली ने शो में आने का मन बना ही लिया है, तो उन्हें थोड़ा करीब से जान लेते हैं. रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. 

शादी के 11 साल बाद मनोज तिवारी पत्नी से तलाक लेकर अलग हो गए. लेकिन इससे बेटी की परवरिश पर फर्क नहीं पड़ा. रीति ने मुंबई के मशहूर जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है.  

 रीति पेशे से सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं. वो 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और एक जूलरी फर्म 'जूनी कंपनी' की को-फाउंडर भी हैं.  

2024 में उन्होंने पिता की राह पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुईं. एक इंटरव्यू में रीति ने कहा था कि उन्हें लगा ये प्लान उनके लिए 10–15 साल बाद होगा, लेकिन किस्मत ने जल्दी मौका दे दिया.

रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी प्रोफाइल से पता चलता है कि वो काफी घुमक्कड़ी हैं. उन्हें खुलकर जिंदगी जीना पसंद है. देखते हैं कि वो बिग बॉस में क्या कमाल करती हैं. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे