पंड्या टीम में सेलेक्ट क्यों नहीं हुए? गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

खेल

पंड्या टीम में सेलेक्ट क्यों नहीं हुए? गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

18 सितंबर 2026 को 09:40 am बजे
पंड्या टीम में सेलेक्ट क्यों नहीं हुए? गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

Hardik Pandya fitness: हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी को लेकर प‍िक्चर अभी पूरी तरह साफ नहीं है. इस स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. हेड कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को साफ कहा कि हार्दिक अभी वनडे में 10 ओवर का कोटा पूरा करने की स्थिति में नहीं हैं.

गंभीर ने कहा कि टीम हार्दिक को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दबाजी में वापस नहीं लाएगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जब हार्दिक पूरी तरह गेंदबाजी के लिए फिट होंगे, तो टीम इंडिया के पास उन्हें युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ खिलाने का विकल्प भी रहेगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की 127 रन की जीत के बाद गंभीर ने हार्दिक की फिटनेस पर बात की. उन्होंने कहा- हार्दिक पंड्या इस समय 10 ओवर नहीं डाल सकते.

हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दबाजी में नहीं लाना चाहते. जब वह फिट होंगे तो हार्दिक और नीतीश दोनों के खेलने की संभावना है. हार्दिक लंबे समय से भारत के लिमिटेड ओवर्स सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं. हालांकि फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए उन्हें लगातार मैनेज किया जाता रहा है. टीम मैनेजमेंट की नजर अब खास तौर पर उनकी गेंदबाजी फिटनेस पर है. गंभीर अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ 3-0 से सीरीज जीत के बाद यह बोल रहे थे.

सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर वापसी नहीं गंभीर के बयान से संकेत मिलता है कि हार्दिक की वापसी सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के आधार पर नहीं होगी. टीम उन्हें एक ऐसे ऑलराउंडर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है, जो गेंद से भी पर्याप्त योगदान दे सके.

हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया A टीम में शामिल किया गया है. हालांकि उनका खेलना BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Excellence) से मिलने वाली अंतिम फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है.

फिलहाल टीम मैनेजमेंट हार्दिक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. उनका इंटरनेशनल कमबैक उनकी पूरी फिटनेस और खासकर 10 ओवर गेंदबाजी करने की क्षमता से जुड़ा हुआ है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे