LIVE: उत्तराखंड से लेकर यूपी-महाराष्ट्र तक भारी बारिश, गणेश चतुर्थी पर मुंबई, ठाणे में भरा पानी

राष्ट्रीय समाचार

LIVE: उत्तराखंड से लेकर यूपी-महाराष्ट्र तक भारी बारिश, गणेश चतुर्थी पर मुंबई, ठाणे में भरा पानी

14 सितंबर 2026 को 08:22 am बजे
LIVE: उत्तराखंड से लेकर यूपी-महाराष्ट्र तक भारी बारिश, गणेश चतुर्थी पर मुंबई, ठाणे में भरा पानी

Live Update: एक तरफ देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है दूसरी तरफ झमाझम बारिश का दौर भी जारी है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मुंबई, ठाणे में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति दिख रही है. ऐसे में गणेश उत्सव आयोजन को लेकर यहां सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

Live Update

देशभर में गणेश उत्सव की धूम दिख रही है. गणेश पंडाल पहले से सज चुके हैं,  सोमवार को बप्पा के दरबार मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, पटना, समेत कई बड़े शहरों में दरबार सज चुके हैं. मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शनों के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. 

Live Update

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. सभी 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. जयपुर, अलवर समेत सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.

महाराष्ट्र के सागली में बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के सागली में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक कार पुल से 15 फीट नीचे गिरी है, जिसमें 2 लोग घायल हो गए. सांगली के वालवा तालुका स्थित ऐतवडे खुर्द में सोमवार सुबह 6 बजे एक कार वारणा नदी के पुल का बैरियर तोड़कर सीधे नीचे जा गिरी. अमृतनगर से ऐतवडे खुर्द मार्ग पर हुए इस हादसे में 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं. गनीमत यह रही कि कार पुल से नीचे सूखी नदी में गिरी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ कुरलप पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया है. 
 

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जयपुर, अलवर, उदयपुर, भरतपुर में दोनों ही पार्टियों में कड़ी टक्कर है. जयपुर के 150 वार्डों में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

राजस्थान में निकाय चुनाव रिजल्ट

राजस्थान में हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. राज्य के सभी 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. जयपुर, अलवर, उदयपुर, जोधपुर जैसे बड़े नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. वोटिंग की गिनती को लेकर राज्य में अलर्ट भी जारी है. जैसलमेर के 7 वार्डों के नतीजे आ भी चुके हैं, 4 वार्डों में बीजेपी जीत चुकी है, जबकि 2 वार्डों में कांग्रेस जीती है. 

देशभर में गणेश उत्सव की धूम

सोमवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है. जिसकी धूम देशभर में दिख रही है. मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, भोपाल समेत सभी बड़े शहरों में बप्पा के दरबार सज चुके हैं. आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. घरों में भी लोगों ने बप्पा की स्थापना की है.

पीएम मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई

पीएम मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है. उन्होंने लिखा देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं, विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है. गणपति बाप्पा मोरया!.

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने लिखा 'भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा देखने को मिला.यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज्यादा खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Live Updates, Ganesh Chaturthi, Rajasthan Nikay Chunav, Rajasthan Nikay Chunav Result, Hindi Diwas
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।